
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) । गोरखपुर के ऐतिहासिक चौरीचौरा शहीद स्थली पर पहुंचे उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश्वर सिंह ने नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा करने वालों पर विवादित बयान दिया है। हिंसा करने वालों को ओसामा बिन लादेन की औलाद बताया है।
प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रदोही
भाजपा नेता राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह कानून देश के लाकर पीएम ने नेक कार्य किया है। उनके साथ आज पूरा देश खड़ा है। साथ ही जो राष्ट्रद्रोही तत्व है, उनके खिलाफ भी पूरा देश खड़ा है।
1922 के जनांदोलनकारियों को किया नमन
चौरीचौरा शहीद स्थली पर पहुंचे राजेश्वर सिंह ने 4 फरवरी 1922 की घटना में शामिल क्षेत्र के जनांदोलनकारियों को नमन किया। इस दौरान कहा कि हमारे देश की स्वतंत्रता में जिनकी भागीदारी रही उनकी मूर्तियों को देखकर स्वयं को ऊर्जा मिलती है। राष्ट्र द्रोहियों के खिलाफ भी एक भाव जागता है कि उन के प्रति हमारी क्या मानसिकता होती है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।