कांग्रेस ने पूर्व मंत्री-सांसद-MLA समेत 11 वरिष्ठ नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, प्रियंका के आदेश पर हुई कार्रवाई

Published : Nov 25, 2019, 10:35 AM IST
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री-सांसद-MLA समेत 11 वरिष्ठ नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, प्रियंका के आदेश पर हुई कार्रवाई

सार

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद और विधायक समेत 11 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के आदेश पर नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। सभी से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

लखनऊ (Uttar Pradesh). कांग्रेस ने अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद और विधायक समेत 11 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के आदेश पर नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। सभी से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

कांग्रेस ने इसलिए ​नेताओं को किया निष्कासित
कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, सभी निष्कासित नेता बीते कुछ समय से पार्टी के निर्णयों पर अनवाश्यक रुप से बैठक कर विरोध कर रहे थे, जोकि अनुशासनहीनता है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन उनकी तरफ से जवाब दिए गए हैं, उस पर अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं है।

ये नेता किए गए निष्कासित 
जिन नेताओं को निष्कासित किया गया उनमें संतोष सिंह (पूर्व सांसद), सिराज मेंहदी (पूर्व एमएलसी), रामकृष्ण द्विवेदी (पूर्व गृहमंत्री, उप्र), सत्यदेव त्रिपाठी (पूर्व मंत्री), राजेन्द्र सिंह सोलंकी (सदस्य एआईसीसी), भूधर नारायण मिश्र (पूर्व विधायक), हाफिज मोहम्मद उमर (पूर्व विधायक), विनोद चौधरी (पूर्व विधायक), नेकचन्द्र पाण्डेय (पूर्व विधायक), स्वयं प्रकाश गोस्वामी (पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस), संजीव सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर) के नाम शामिल है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: यूपी में फार्मा सेक्टर को बूस्ट, योगी सरकार ने 17 कंपनियों को दिया LOC, निवेश से बढ़ेगा रोजगार
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसने जा रहा है ‘New UP’! 46,660 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर