रोड शो में बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 'रोजगार के मुद्दे पर होगा यूपी चुनाव'

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को रोड शो और जनसभा के माध्यम से जनता को संबोधित कर वोट मांगा। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि थाम कर हाथ, बदलो हालात, कांग्रेस तैयार है- परिवर्तन के लिए, यूपी बदलने के लिए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2022 11:36 AM IST

अलीगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) प्रचार के लिए राजनीतिक दल मैदान में पूरी ऊर्जा के साथ उतर चुका है। पार्टी के प्रचार के लिए नेता अलग-अलग स्थानों में जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अलीगढ़ विधानसभा के लिए वहां पहुंची। प्रियंका ने शनिवार को रोड शो और जनसभा के माध्यम से जनता को संबोधित कर वोट मांगा। उन्होंने इगलास में कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार के पक्ष में जनसंपर्क कर वोट की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कांग्रेस आएगी, परिवर्तन लाएगी। थाम कर हाथ, बदलो हालात, कांग्रेस तैयार है- परिवर्तन के लिए, यूपी बदलने के लिए। उम्मीदों का हाथ, बदलेगा हालात, आइए चलिए कांग्रेस के साथ, क्योंकि हम निभाएंगे साथ, बदलेंगे हालात।

इसके साथ ही उन्होंने योगी के गर्मी वाले बयान पर टिपण्णी करते हुए कहा, 'यूपी के नौजवान को गर्मी या चर्बी से नहीं भर्ती से मतलब है। सरकार में 12 लाख खाली पद पड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव रोजगार के मुद्दे पर होंगे, भाजपा और अन्य दल युवाओं को असली मुद्दों से भटका नहीं पाएंगे।'

सूत्रो के अनुसार अलीगढ़ के इगलास पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर के लिए रोड शो किया, जिसके तहत जनता से उनका सपोर्ट और वोट मांगा। इसके बाद इगलास विधानसभा में रोड शो किया और फिर वहां से अलीगढ़ की ओर निकल जाएंगीं, जहां की शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सलमान इम्तियाज और कोल विधासभा सीट से प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो के तहत एसपी सिटी ऑफिस के सामने से कठपुला, सिविल लाइन समेत पूरे नगरीय क्षेत्र को कवर किया गया था।

कांग्रेस माहसचिव प्रियंका गांधी रोड शो के समापन के बाद अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में एक जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा में भी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रत्याशियों के समक्ष वोट मांगेंगी। इस दौरान जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 'डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को दिया धोखा'

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने यूपी चुनाव के लिए प्रतापगढ़ में किया नामांकन दाखिल, जीत को लेकर कही ये बातें

Read more Articles on
Share this article
click me!