अब दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की मदद को आगे आई कांग्रेस, जारी किया ये हेल्पलाइन नंबर

Published : May 07, 2020, 03:26 PM ISTUpdated : May 07, 2020, 03:32 PM IST
अब दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की मदद को आगे आई कांग्रेस, जारी किया ये हेल्पलाइन नंबर

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों को लाने में कांग्रेस मदद करेगी। मजदूरों के ट्रेन का खर्च उठाएगी। सोनिया गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।  

लखनऊ (Uttar Pradesh ) । लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों की मदद तेज हो गई है। अब इन मजदूरों को लाने के लिए कांग्रेस भी आगे आई है। इसके लिए प्रदेश कमेटी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर का उद्देश है कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की मदद की जा सके।

सोनिया गांधी निर्देश पर हुआ ये काम
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते दिनों बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों को लाने में कांग्रेस मदद करेगी। मजदूरों के ट्रेन का खर्च उठाएगी। सोनिया गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

 

हेल्पलाइन नंबर वायरल कर रहे कांग्रेसी 
इस हेल्पलाइन नबंर को कांग्रेस के लोग वायरल करने में लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहा है कि इस हेल्पलाइन नंबर को हम लोग वायरल कर रहे हैं, जिससे अन्य प्रदेशों में फंसे हमारे मजदूर भाइयों की मदद की जा सके। इस नंबर के जरिए कहीं भी फंसे मजदूर कॉल करके पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क साध सकते हैं। हम उनकी बात सरकार तक पहुंचाने में मदद करेंगे। साथ ही साथ हमारी स्थानीय कांग्रेस कमेटियां सभी मजदूर भाई-बहनों की मदद करेंगी।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी