अलग राजनीतिक इकाई की तरह मतदान करें महिलाएं, यूपी की जनता को बेहतर विकल्प देने की जरूरत : प्रियंका गांधी

Published : Jan 25, 2022, 05:31 PM IST
अलग राजनीतिक इकाई की तरह मतदान करें महिलाएं, यूपी की जनता को बेहतर विकल्प देने की जरूरत : प्रियंका गांधी

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ध्रुवीकरण से सपा और भाजपा को फायदा होता है। इससे इनका वोट बैंक मजबूत होता है।  

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को यूपी की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक अलग राजनीतिक इकाई की तरह मतदान करना चाहिए। यही समय है कि वह अपने अधिकारों को समझें और राजनीति के मैदान में अपने उचित स्थान के लिए मांग करें। 

इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा और सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को ध्रुवीकरण ही भाता है क्योंकि इससे दोनों ही दलों का वोट बैंक मजबूत होता है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि भाजपा को ध्रुवीकरण का फायदा उठाने से रोकने के लिए मौजूदा समय में प्रदेश की जनता को अलग तरह की राजनीति का विकल्प देने की आवश्यकता है। वहीं जब प्रियंका गांधी से योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व उनके कदम को कम करना चाहता है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर