डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस नेताओं का हल्लाबोल, रोके जाने में हुई बहस

Published : Apr 07, 2022, 06:35 PM ISTUpdated : Apr 07, 2022, 06:39 PM IST
डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस नेताओं का हल्लाबोल, रोके जाने में हुई बहस

सार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राजधानी में मंहगाई के विरोध में मुक्त भारत अभियान में जमकर प्रदर्शन किया। राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन के द्वारा रोके जाने पर बहस भी हुई। उसके बाद कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्ञापन पत्र सौंपा। 

लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर महंगाई के विरोध में महंगाई मुक्त भारत अभियान के विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज यानी सात अप्रैल को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन भिड़ंत के पश्चात लाठीचार्ज हुआ। जिसके बाद प्रशासन के कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।  

पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तो वहीं कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। 

मंहगाई से आम जनमानस का जीना हुआ दूभर
कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा विगत कई दिनों से लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में अनायास वृद्धि की जा रही है। जिससे आम जनमानस के उपभोग को वस्तुओं खाद्य पदार्थों एवं अन्य जरूरतमंद चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। इस बढ़ती हुई महंगाई से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। उन्हें रोजमर्रा की चीजों को खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन नेताओं ने किए है पत्र में हस्ताक्षर
अत: कांग्रेस पार्टी देश की गरीब जनता पर पड़ रहे इस मंहगाई के बोझ को देखते हुए मांग करती है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को समाप्त करने हेतु केंद्र सरकार को आवश्यक निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें। इस ज्ञापन पत्र में पार्टी के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम, कांग्रेस विधान मंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना और पार्टी के विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने हस्ताक्षर कर इस पत्र को सौंप दिया है। 

प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महंगाई के विरोध में चरणबद्ध अभियान चला रही है। उसी के तीसरे चरण में प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना व विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन के लिए निकले लेकिन बीच में ही प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बहस हुई।

लखनऊ के ठाकुरगंज में कुत्तों के काटने से हुई मासूम की मौत, मानवाधिकार आयोग ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

अमरोहा में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, बवाल और फायरिंग के बीच 13 घायल

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की तैयारी, परिवार भी है फरार

पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghazipur Katariya Case: गाजीपुर में धारा 163 लागू, कटरियां केस को लेकर जुलूस और कैंडल मार्च पर प्रतिबंध
India-New Zealand Business Meet: आगरा बनेगा विश्व की शू कैपिटल, फुटवियर एक्सपोर्ट से यूपी अर्थव्यवस्था और रोजगार को बड़ा बूस्ट