28 दिसम्बर को लखनऊ आयोजित होगी कांग्रेस की मैराथन दौड़, इकाना स्टेडियम में होगा आयोजन

यूपी में प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के तहत 26 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने होने महिलाओं के मैराथन को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। पार्टी इस मैराथन के जरिए प्रियंका के नारे और महिलाओं की ताकत का प्रदर्शन करने वाली थी। अब यह मैराथन 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम से आयोजित होगी।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 3:39 AM IST / Updated: Dec 27 2021, 09:19 AM IST

लखनऊ: बीते रविवार को कांग्रेस (Congress) की ओर से आयोजित किए जाने वाले महिला मैराथन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस ने एक बार फिर 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) से मैराथन (Marathon) के आयोजन की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव (Congress spokeperson) ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ अब 28 दिसंबर यानी मंगलवार को इकाना स्टेडियम में तय की गई है। मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी उत्साहवर्धक है और अब और समय मिलने के बाद और अब दूने उत्साह के साथ लाखों की तादाद में लड़कियां मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले। यूपी कांग्रेस प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में महिला की बुलंद होने वाली आवाज अब निश्चित तौर पर प्रदेशभर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेंगी।

उधर झांसी में महिला मैराथन की सफलता से गदगद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लड़कियां अपने हक के लिए लड़ेंगी भी और दौड़ेंगी भी। उन्होने ट्वीट किया कि योगी जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, बदलाव के लिए।

Latest Videos

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को लखनऊ में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित 'लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ को लखनऊ प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत अनुमति नही मिली। मैराथन की परिमीशन के अचानक निरस्त होने पर आयोजन स्थल (1090 चौराहे पर) हजारों की तादाद में रेस में भाग लेने पहुंची प्रतिभागी लड़कियों ने जमकर हंगामा काटा। वहां मौजूद प्रतिभागी लड़कियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभागी लड़कियों को समझाने का काफी प्रयास किया और आगामी तिथि और स्थान को लेकर सूचना दी।

 

कांग्रेस का दावा, झांसी में बिना सरकारी सुविधाओं के 10 हजार से ज्यादा लड़कियों ने लिया मैराथन दौड़ में हिस्सा

लखनऊ पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के बाहर बैठीं कांग्रेस की महिला पदाधिकारी, देखें वीडियो

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर