अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस का 'महिला मार्च', ढोल नगाड़ों के बीच निकली लड़की हूं, लड़ सकती हूं की रैली

Published : Mar 08, 2022, 03:24 PM ISTUpdated : Mar 08, 2022, 04:28 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस का 'महिला मार्च', ढोल नगाड़ों के बीच निकली लड़की हूं, लड़ सकती हूं की रैली

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस ने लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला गया। इस महिला मार्च में  ढोल नगाड़ों के बीच निकली लड़की हूं, लड़ सकती हूं की विशाल रैली निकाली गई।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। लेकिन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में अभी भी सक्रिय रहने के प्रयास में है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस ने लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला गया। इस महिला मार्च में  ढोल नगाड़ों के बीच निकली लड़की हूं, लड़ सकती हूं की विशाल रैली निकाली गई। जो लगभग तीन किलोमीटर तक की थी। इस महिला मार्च में शामिल होने वाली कुछ महिलाओं को कांग्रेस की तरफ से स्कूटी और स्मार्ट फोन का भी ऑफर है। 

कांग्रेस की 159 महिला प्रत्याशी है शामिल 
कांग्रेस कमेटी की तरफ से 8 मार्च यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' महिला मार्च को आयोजित किया गया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में होने वाले इस मार्च में उत्तर प्रदेश में विधान सभा का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस की 159 महिला प्रत्याशी शामिल हुईं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इस मार्च में शिरकत करने के लिए पूरे देश से कांग्रेस की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

गूंज उठा लखनऊ- लड़की हूं, लड़ सकती हूं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के 1090 चौराहे पर लड़की हूं लड़ सकती हूं... गूंज रहा है। सिकंदरबाग से 1090 चौराहे तक का पूरा रास्ता जैसे गुलाबी रंग में रंगा है। महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा। लड़की हूं लड़ सकती हूं लिखी हुई गुलाबी रंग की साड़ी के साथ ही प्रियंका गांधी की फोटो वाले बैग, दुपट्टे पहन के भी महिलाएं आई हुई हैं। अलग-अलग जगहों से महिलाओं की टोली रैली में हिस्सा लेने आई है। करीब दो बजे प्रियंका गांधी पहुंचीं। 

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता प्रियंका गांधी को देखते ही जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और जिंदाबाद का नारा तेज होता गया। ढोल नगाड़ों के बीच लड़की हूं लड़ सकती हूं। रेली सिकंदरबाग की ओर बढ़ने लगी। रैली में विधानसभा चुनाव में खड़े कांग्रेस के सभी प्रतिभागी भी शामिल हुए।

नेट्टा डिसूजा- महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का किया फैसला 
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने बताया कि महिला मार्च लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदरबाग में वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा स्थल पर खत्म हुई। कांग्रेस के इस मार्च में समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और फिल्म जगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने और उसमें महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में इस मार्च का नेतृत्व किया। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने अपने अभियान लड़की हूं, लड़ शक्ति हूं के बड़े अभियान को चुनाव क्षेत्र से परे ले जाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में आज होगा महिला मार्च का आयोजन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर