UP की लड़कियों को रिझाने के लिए कांग्रेस का नया प्लान, बुक की गई 125 स्कूटी...जानिए किसको मिलेगी

Published : Dec 20, 2021, 02:59 PM ISTUpdated : Dec 20, 2021, 03:19 PM IST
UP की लड़कियों को रिझाने के लिए कांग्रेस का नया प्लान, बुक की गई 125 स्कूटी...जानिए किसको मिलेगी

सार

कांग्रेस अब पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रही है। जिसमें प्रदेश की हजारों महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। वहीं इसमें हिस्सा लेकर जीतने वाली महिलाओं को पुरुस्कार भी देगी। जिसके लिए करीब 125 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, लैपटॉप और मोबाइल फोन खरीदने जा रही है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly elections 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी महिलाओं के लिए बेहद सजक दिख रही है। यूपी में महिलाओं को साधने के लिए अब कांग्रेस 125 स्कूटियों की पहली खेप महिलाओं को देने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस अब पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रही है। जिसमें प्रदेश की हज़ारों महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। वहीं इसमें हिस्सा लेकर जीतने वाली महिलाओं को पुरुस्कार (prize) भी देगी। जिसके लिए करीब 125 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, लैपटॉप और मोबाइल (Electronic Scooties, Laptops & Mobiles) फोन खरीदने जा रही है। बता दें कि प्रदेश के 18 मंडलों में करीब 9 हज़ार महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जानकारी के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों को भी स्कूटी देने का प्लान बना रही हैं।

स्कूटी, के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप भी पुरुस्कार में शामिल
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी (Anshu Awasthi) ने बताया कि कांग्रेस पार्टी लड़की हूँ लड़ सकती हूं के तहत अगले सप्ताह महिलाओं के लिए प्रतियोगिता कराने जा रही है जिसमें प्रदेश में मंडल स्तर पर करीब 500 महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में महिलाएं दौड़, खो-खो, कबड्डी समेत कई कार्यक्रमों में महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली महिलाओं को कांग्रेस पार्टी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देगी। इसके अलावा प्रतियोगी महिलाओं को मोबाइल, लैपटॉप भी दिए जाएंगे।

 मैराथन दौड़ का भी किया था आयोजन
आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया था। इस दौड़ में चार हजार से भी ज्यादा लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन दौड़ को ' मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' नाम दिया गया। इस दौड़ मैराथन दौड़ का आयोजन लड़कियों में आत्मविश्वास भरने के लिए किया गया।  बता दें कि यूपी की कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारी शक्ति को प्रेरित करने वाला चर्चित अभियान "मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं " का ही हिस्सा है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा