चार साल लव अफेयर के बाद हुई शादी, पहली रात को दुल्हन का उठाया कदम आपको कर देगा हैरान

Published : May 14, 2022, 12:36 PM ISTUpdated : May 14, 2022, 12:37 PM IST
चार साल लव अफेयर के बाद हुई शादी, पहली रात को दुल्हन का उठाया कदम आपको कर देगा हैरान

सार

लव मैरिज करने के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दुल्हन ने कहा कि उसको शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है, इसलिए वो कभी ऐसा नहीं करेगी।

मुरादाबाद: यूपी में पिछले कई समय से शादी, रेप और शादी करने के बाद तलाक के कई मामले देखने को मिलें है। इसी कड़ी में अब मुरादाबाद में एक कपल पिछले चार साल से प्यार में था और उसके बाद उसने एक दूसरे के साथ शादी कर ली , लेकिन शादी के बाद दुलहन ने सुहागरात को लेकर एक बड़ी बात कही है, उसने सुहागरात से इंकार किया है।

दुल्हन ने दूल्हे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार
लव मैरिज के बाद दुल्हन का सुहागरात न मनाना हर किसी को हैरान कर गया। इस गंभीर मसले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया,लेकिन दुल्हन अपनी जि़द पर अड़ी रही और किसी कि कोई बात मानने को तैयाीर नहीं थी। जिसके बाद ससुराल वाले उसको नारी उत्थान लेकर गए। जहां पर दुल्हन की कांउसलिंग कराई गई है, लेकिन उसके बाद भी उसने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया है। इतना ही नहीं अब दोनों पति पत्नी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।

 नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ने क्या कहा 
इस मामले पर नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया, 'यह एक प्रेम कहानी थी।  जिसमें लड़की और लड़के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने अपने प्रेमी से कहा कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगा, तो वो ज़हर खाकर अपनी जान दे देगी। लड़की ने यह बात लड़के की मां और भाभी से भी यही बात कही। जिसके बाद लड़के ने कहा कि वो लड़की से शादी करने को तैयार है।

डॉक्टर नें लड़की का किया इलाज
काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि 'लड़का उससे बहुत प्यार करता था।  लड़के ने लड़की से कहा कि जब भी तुम कंफर्टटेबल हो तो बता देना। फिर लड़की पग फेरे के लिए अपने घर चली गई, लेकिन जब लौटी तो भी उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया, फिर लड़के ने लड़की को कहा थी हम तुम्हे डॉक्टर को दिखायेंगे। 

तलाक लेने की ज़िद पर अड़ी रही लड़की 
काउंसलर ऋतु नारंग का कहना है कि 'लड़की ने 4 साल तक तो लड़के से प्यार किया फिर शादी करने की दीवानी हो गई, बाद में तलाक लेने की जिद पर अड़ गई। फिर लड़की से बोला गया कि जब तुम्हें इस बात का पता था, तो तुमने लड़के को क्यों नहीं बताया? शादी की जिद क्यों की? क्यों दो परिवारों को परेशान किया? दोनों परिवार के लोगों से इस पर चर्चा की गई। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को दोष नहीं दिया. इस मामले पर दोनों पक्षों की एक जैसी ही राय थी।

आगरा: मुकदमे के खौफ के बाद शादी के लिए राजी हुआ प्रेमी, प्रेमिका ने लगाया था गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ODOP के बाद ODOC: UP के पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी वैश्विक पहचान
दादरी का दहला देने वाला दृश्य, मंजर इतना भयानक कि लोगों को याद आई 'अखलाक' की मौत