आगरा में प्रेमिका से दुष्कर्म की शिकायत के बाद युवक उसके साथ शादी के लिए राजी हो गया है। जल्द ही दोनों प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों के ही परिवारवाले इस बात के लिए राजी है। 

आगरा: दिल्ली की रहने वाली एक युवती की शादी उससे प्रेमी से होगी। न्यू आगरा पुलिस की पहल के बाद युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए हैं। पहले युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। शिकायत होने के बाद अब युवक युवती से शादी के लिए राजी है और जल्द ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण
न्यू आगरा थाना प्रभारी की ओर से जानकारी दी गई की युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। हालांकि बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती अकेले रह रही थी और उसके पति की मौत हो चुकी थी। हालांकि युवक पहले उससे प्यार करता था। इस बात को लेकर युवक ने अपने परिजनों से बात की। लेकिन वह इसको लेकर राजी नहीं हुए। 

मामले में पुलिस ने भी युवक के परिजनों से बात की। उन्होंने कहा कि बेटे ने कभी भी प्रेम संबंधों को लेकर जानकारी नहीं दी। अगर वह किसी युवती से प्यार करता है तो उन्हें इस रिश्ते में कोई हर्ज नहीं है। इसके बाद युवक और युवती शादी के लिए तैयार हो गए। जल्द ही वह कोर्ट में शादी करेंगे और वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। मामले में युवती भी युवक के घर पर रहने लगी है।

दोनों परिवारों को ऐतराज नहीं
मामले को लेकर पुलिस का कहा है कि दोनों ही पक्ष शादी के लिए राजी हो गए हैं। जल्द ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के परिवारवालों को भी इस विवाह से कोई ऐतराज नहीं है। खुशी-खुशी सभी साथ में रहने को राजी है। 

कानपुर: मामूली बात पर विवाद के बाद आरोपियों ने दारोगा को कुत्ते से कटवाया, पुलिस कप्तान से हुई शिकायत

ताजमहल में जगतगुरु परमहंस को रोके जाने पर हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका, प्रवेश के साथ रखी गईं कई मांग

राज ठाकरे के विरोध में ब्रजभूषण शरण ने अयोध्या के संतों से मांगा समर्थन, विनय कटियार बोले- राम मंदिर सबके लिए