दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, साथ काम करने वाले दो लोगों पर आरोप; पुलिस कर रही जांच

यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पीजीआई थाना क्षेत्र के के सेक्टर 14 स्थित बरौली क्रॉसिंग के पास प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला

Asianet News Hindi | Published : Sep 2, 2020 5:51 AM IST

लखनऊ(Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पीजीआई थाना क्षेत्र के के सेक्टर 14 स्थित बरौली क्रॉसिंग के पास प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला। शुरुआत जांच में पुलिस को पैसे को लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने का शक है। पुलिस के मुताबिक मृतक के साथ ही प्रॉपर्टी का काम करने वाले दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा है।

मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र का है। यहां बरौली क्रॉसिंग के पास प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले दुर्गेश यादव बुधवार सुबह गुजर रहे थे। इसी दौरान उन पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुर्गेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दुर्गेश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया।

Latest Videos

पैसे के लेन-देन के विवाद में हत्या होने की अफवाह 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुर्गेश के साथ दो और लोग मनीष यादव और पलक ठाकुर भी प्रॉपर्टी का काम करते थे। किसी जमीन की बिक्री के पैसों के लेनदेन को लेकर उनमें आपस में विवाद चल रहा था। जिसके चलते दुर्गेश पर हमला किया गया। प्रॉपर्टी डीलर मर्डर मामले में एसीपी कैंट का कहना है कि आरोपी और मृतक पूर्व परिचित थे। सब साथ में ज़मीनों का काम करते थे। हत्या से पहले सभी मृतक के घर में साथ बैठे थे। वापस लौटते समय आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP