बरेली: रात में सोए और सुबह खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने मृतक की पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता का गुरुवार को घर में लहूलुहान शव मिला है। मृतक के बहनोई दिनेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होने मृतक की पत्नी और उसके साथी पर मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Hemendra Tripathi | Published : Jun 2, 2022 1:22 PM IST

बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सख्त कानून व्यवस्था (Law and order) के बीच अपराधियों और अपराध की शुरूआत करने वालों के मन में पुलिस का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है, लिहाजा यूपी के अलग अलग जिलों में लगातार हत्या और लूट जैसी बड़ी बड़ी वारदातें बढ़ती जा रही है। यूपी के बरेली (Bareilly) से खौफनाक हत्या से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया, जहां सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता (40 वर्ष) का गुरुवार को घर में लहूलुहान शव मिला। मृतक के बहनोई ने पुलिस (UP Police) को मामले की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। 

पत्नी पर लगा हत्या का आरोप
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता का गुरुवार को घर में लहूलुहान शव मिला है। मृतक के बहनोई दिनेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होने मृतक की पत्नी और उसके साथी पर मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest Videos

नजर न आने पर कमरे में देखा तो मिला शव
आपको बता दें कि पूरा मामला यूपी के बरेली स्थित बदायूं रोड की बीडीए कॉलोनी का है, जहां एक किराए के मकान पर रहने वाले संजय गुप्ता बुधवार रात घर में सोए थे। मगर, गुरुवार सुबह वह लोगों को दिखाई नहीं दिए। घर में उनके बारे में पता किया गया, तो उनका शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक संजय के शरीर पर चोट के निशान थे। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR
संजय का अचानक शव मिलने के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों ने पुलिस को संजय का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद बदायूं के टिकैतगंज निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता ने अपने साले संजय की हत्या को लेकर सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक की पत्नी ज्योति ने अपने साथी के साथ मिलकर साले की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद 302 के तहत पत्नी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि गुरुवार को संजय का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं, परिजनों की तहरीर पर 302 का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने बिस्तर पर ही कुल्हाड़ी से काटी प्रेमिका की गर्दन, पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा
शादी की जिद कर रही थी गर्लफ्रेंड, दोस्तों के साथ मिलकर कर दी प्रेमी ने हत्या, अरेस्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'