लखीमपुर: शौच करने गई नाबालिग लड़की की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, पिता ने दुष्कर्म की जताई आशंका

Published : Jun 29, 2022, 07:56 AM IST
लखीमपुर: शौच करने गई नाबालिग लड़की की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, पिता ने दुष्कर्म की जताई आशंका

सार

यूपी के लखीमपुर से दुष्कर्म के बाद हत्या से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शौच करने खेतों की तरफ गई एक 14 वर्षीय किशोरी का शव शव गन्ने के खेत में पाया गया। शव की मौजूदा स्थिति को देखकर परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक जाहिर किया है। वहीं, पुलिस टीम शव की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने पर अड़ी हुई है।

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नाबालिग किशोरियों के हाथ हो रहीं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी वारदातें उत्तर प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार चर्चा में बने रहने वाले यूपी के लखीमपुर (lakhimpur) से दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शौच करने खेतों की तरफ गई एक 14 वर्षीय किशोरी का शव शव गन्ने के खेत में पाया गया। शव की मौजूदा स्थिति को देखकर परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक जाहिर किया है। वहीं, पुलिस टीम शव की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने पर अड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मृतक किशोरी का शव मिला,  उस दौरान उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। इतना ही नहीं, मृतका की दोनों आखों के आस पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

शौच के लिए गई थी किशोरी, घंटों बाद खेत में मिला शव
पूरा मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।  जहां पुलिस चौकी रामापुर के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर से लोटा लेकर शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई थी, इसके बाद वह घर नहीं आई। घरवालों ने भी यह सोच कर कोई ध्यान नहीं दिया कि वह किसी सहेली के घर चली गई हो। दोपहर करीब तीन बजे गांव के बच्चे बकरी चराने खेत जा रहे थे। इसी बीच बकरियां गांव धोबहा निवासी कमलेश के गन्ने के खेत में घुस गईं। बच्चे बकरियां भगाने के लिए जब खेत में घुसे तो उनकी नजर कुछ दूरी पर पड़े किशोरी के शव पर पड़ी। यह देख बच्चे भागकर गांव पहुंचे और घर वालों को इसकी जानकारी दी। 

शव देखकर गांव में मचा हड़कंप, पिता की दुष्कर्म की जताई आशंका
खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मामले की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, लड़की का गला उसके ही दुपट्टे से कसा हुआ था और उसके कपड़े खुले व अस्त व्यस्त थे। पास में ही लोटा पड़ा हुआ था। साथ ही मृतका की दोनों आंखों पर भी चोट के निशान थे। मृतका के परिवार वाले दुष्कर्म के बाद हत्या होने की बात कह रहे हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी, मामले की गहराई से होगी जांच
घटना के सूचना पाकर एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। पुलिस घटना स्थल सील कर जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और परिवार वालों से भी पूछताछ की। पुलिस टीम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी की निगरानी में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। इसके साथ ही घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। 

पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई मुकदमा
मामले में सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर होगी। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने मामले की जांच की।

दोस्तों के साथ खेल रही साढ़े 5 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे आरोपी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ