रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई का निधन ,पीड़िता का एक्सीडेंट कराने का था आरोप

Published : Oct 27, 2019, 02:56 PM IST
रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई का निधन ,पीड़िता का एक्सीडेंट कराने का था आरोप

सार

उन्नाव दुष्कर्म केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई मनोज सेंगर का निधन हो गया है। जब मनोज की मौत हुई तो वह दिल्ली में थे

उन्नाव( Uttar Pradesh ). उन्नाव दुष्कर्म केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई मनोज सेंगर का निधन हो गया है। जब मनोज की मौत हुई तो वह दिल्ली में थे। देर रात अचानक उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मनोज सेंगर रायबरेली जिले में हुए पीड़िता के एक्सीडेंट की घटना में नामजद आरोपी थे। 

गौरतलब है कि उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पीड़िता ने वर्ष 2017 में रेप करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाली लड़की उस समय नाबालिग थी। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में है। वहीं, इसी वर्ष 28 जुलाई को आरोप लगाने वाली पीड़‍िता की कार को रायबरेली से उन्नाव लौटते वक्त सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि दुर्घटना में पीड़िता की दो महिला रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसमें पीड़‍िता का वकील भी बुरी तरह घायल हो गया था। पीड़िता के चाचा ने इस एक्सीडेंट को साजिश बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस नामजद लोगों में मनोज का भी नाम था। 

तिहाड़ जेल में बंद हैं कुलदीप सिंह सेंगर 
रेप के मामले में आरोपी बनाए गए विधायक कुलदीप सेंगर इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्नाव की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर उन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया था। बता दें कि भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने पार्टी से निष्काषित भी कर दिया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका