एयरपोर्ट पर ही दीपिका का मना बर्थडे, पति रणवीर ने गाया यह गाना, अब शाम को लखनऊ में है यहां पार्टी

Published : Jan 05, 2020, 03:24 PM ISTUpdated : Jan 05, 2020, 04:20 PM IST
एयरपोर्ट पर ही दीपिका का मना बर्थडे, पति रणवीर ने गाया यह गाना,  अब शाम को लखनऊ में है यहां पार्टी

सार

दीपिका इस बार अपना कैफे 'शीरोज' में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। 10 जनवरी को दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज होनी है। इसमे वह एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इसके लिए वो पति रणवीर सिंह के साथ नवाबों के शहर लखनऊ में आई हैं। यहां एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ शाम को बर्थडे मनाएंगी। वह ताज होटल में रुकी हैं, हालांकि इसके पहले मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका जन्मदिन मनाया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एयरपोर्ट से उतरते ही उनका एक फैन केक लेकर पहुंच गया। दीपिका ने भी बिना सोचे काटा और उसे व पति रणवीर सिंह को भी केक खिलाया। इस दौरान पति रणवीर ने भी दीपिका के लिए फैंस के साथ बार-बार ये दिन आए, हैप्पी बर्थडे.. गाते हुए खूब इंजॉय करते दिख रहे हैं। अब यह वीडियो यूपी में भी खूब शेयर किया जा रहा है और दीपिका की जमकर तारीफ हो रही है।

केके काटने के बाद खींचवाई फोटोज
केक काटने के बाद दीपिका ने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाई और एयरपोर्ट के बाहर ही अपना बर्थडे मनाया। बता दें कि इस बार अपने वो कैफे 'शीरोज' में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। 10 जनवरी को दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज होनी है। इसमे वह एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं।

रणवीर भी कर रहे दीपिका के बर्थडे का इंजॉय
एयरपोर्ट पर पति रणवीर सिंह ने दीपिका का वेलकम किया। वे दीपिका के बर्थडे को इंजॉय कर रहे हैं और फैंस का साथ दे रहे हैं। एयरपोर्ट पर फैंस के केक को काटने के बाद दीपिका ने रणवीर की ओर बढ़ाया, लेकिन उन्होंने केक पहले फैन को खिलाने को कहा। जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।

शाम को पार्टी में ये होंगे शामिल
इस बार दीपिका अपना जन्मदिन लखनऊ के कैफे 'शीरोज' में मनाने पहुंच रही है। उनके साथ 'छपाक' मूवी में काम करने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर्स जीतू, कुंती बाला और ऋतु चारों मौजूद रहेंगी। साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन में कैफे शीरोज में जॉब करने वाली सारी सर्वाइवर्स और लखनऊ की एसिड अटैक सर्वाइवर्स भी मौजूद रहेंगी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में खौफनाक हत्याकांड, बेटे ने मां-बाप को काट डाला, शव नदी में फेंके
वाराणसी में पिता की बेबसी : फूल से 10 साल के बेटे के शव को बीच सड़क पर रखा