Ground Report: वाराणसी में देसी फ्रिज की बढ़ी मांग, लोग जमकर कर रहे खरीददारी, देखिए खास रिपोर्ट

Published : Mar 31, 2022, 05:16 PM IST
Ground Report: वाराणसी  में देसी फ्रिज की बढ़ी मांग, लोग जमकर कर रहे खरीददारी, देखिए खास रिपोर्ट

सार

गर्मी की शुरुआत मार्च से हो गई है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अब देसी फ्रिज का इस्तेमाल कर रहें। मिट्टी की सुराही, घड़े, गगरी और थर्मस की डिमांड बढ़ गई है। शहर में लगे तमाम दुकानों पर इनके खरीदारों की भीड़ है और लोग गर्मी में फ्रिज के बजाय इन मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।

अनुज तिवारी 
वाराणसी:
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी की शुरुआत मार्च से ही हो गई थी। उस लिस्ट में विश्वनाथ नगरी काशी भी है। यहां पर गर्मी की शुरुआत मार्च से हो गई है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अब देसी फ्रिज का इस्तेमाल कर रहें। मिट्टी की सुराही, घड़े, गगरी और थर्मस की डिमांड बढ़ गई है। शहर में लगे तमाम दुकानों पर इनके खरीदारों की भीड़ है और लोग गर्मी में फ्रिज के बजाय इन मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।

आकर्षक मिट्टी के सुराही लोगों को कर रहा आकर्षित 
शहर में गर्मी बढ़ने के साथ मिट्टी की सुराही बेचने वालों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। इसकी वजह गर्मी में लोग मिट्टी से बने बर्तनों को खरीद रहे हैं। लोगों का मानना है कि मिट्टी के सुराही में ठंडा पानी शीतल और मीठा होता है। साथ ही साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि दुकानों पर मिट्टी के बर्तन खरीदने वालों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ग्राहकों की डिमांड को देख कुम्हार भी मिट्टी के इन डिजाइनर बर्तनों को बना रहे हैं।

दुकानदारों को हो रहा मुनाफा, जताई खुशी 
मिट्टी से बनी सुराही, घड़े, गगरी और थर्मस की कीमत 50 रुपये से लेकर 500 रुपए तक बिक रही हैं। वहीं मिट्टी के बर्तन तैयार करने वाले लोगों ने बताया कि लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए हम डिजाइनर मिट्टी के बर्तन तैयार कर रहे हैं। लोग डिजाइन दार मिट्टी के बर्तन की भी डिमांड कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद हम लोगों के रोजगार में सुधार हुआ है और लोग मिट्टी का बर्तन खरीद रहे हैं। हमें इसमें काफी मुनाफा भी हो रहा है।

लोगों ने कही अपनी बात, पानी हो रहा है ठंडा 
मिट्टी की सुराही लेने आने वाले लोगों ने कहा कि मिट्टी के घड़े में जल फ्रिज जैसा ठंडा होता है। जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। शहर में भी इस तरह मिट्टी के बर्तनों की डिमांड देखी जा रही हैं । लोगों का रूझान देखकर लग रहा कि लोग देसी समानों पर विश्वास जता कर जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

डंपिंग जोन में आग बागपतवासियों के लिए बन रहा परेशानी का कारण, लोगों का सांस लेना भी हो रहा दूभर

कुख्यात ध्रुव सिंह कुंटू समेत नौ सदस्यों को 10 साल की सजा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत आया फैसला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: बदल रहा है मौसम का मिजाज! जानिए आज नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज में वेदर का हाल
Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन