यूपी में 102 स्थानों पर प्रदर्शन, अब ऐसे चल रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

Published : Dec 20, 2019, 12:20 PM IST
यूपी में 102 स्थानों पर प्रदर्शन, अब ऐसे चल रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

सार

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों/मैसेज आदि के संबंध में प्रदेश में कुल 13 केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 1786 ट्विटर पोस्टों, 3037 फेसबुक व 38 यूट्यूब पोस्टों को रिपोर्ट कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध में लखनऊ और सम्भल में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस एक्शन में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल रात सख्त निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस की कई टीमें ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों में जुट गई हैं। बता दे कि गुरुवार को पूरे प्रदेश में कुल 102 स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। 

हिरासत में लिए गए 3305 लोग
पूरे प्रदेश में कुल 102 स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। उन स्थानों पर जहां पर हिंसा होने की सम्भावना थी। वहां पुलिस बल ने 3305 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, लखनऊ में तड़के तक 112 लोगों को हिरासत में लिया गया। 

सोशल मीडिया पर भी पुलिस का बड़ा अभियान
सोशल मीडिया पर भी पुलिस बड़ा अभियान चला रही है। प्रदेश में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों/मैसेज आदि के संबंध में प्रदेश में कुल 13 केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 1786 ट्विटर पोस्टों, 3037 फेसबुक व 38 यूट्यूब पोस्टों को रिपोर्ट कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक्सप्रेसवे से इलेक्ट्रिक बस तक… योगी सरकार ने खोला विकास का मेगा ब्लूप्रिंट
Taj Mahal FREE Entry: बिना एक रुपया खर्च किए करें ताज का दीदार! जानें कब से कब तक नहीं लगेगा टिकट