कॉलेज प्रिंसिपल बातों में फंसाकर लड़कियों को करता था गलत टच, फिर चोरी छिपे ले जाता था अपने सरकारी क्वाटर

Published : May 08, 2022, 03:40 PM IST
कॉलेज प्रिंसिपल बातों में फंसाकर लड़कियों को करता था गलत टच, फिर चोरी छिपे ले जाता था अपने सरकारी क्वाटर

सार

देवरिया जिले के पंडित दीनानाथ महिला डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल राजेश भारती पर कॉलेज की लड़कियों को अपने सरकारी आवास पर ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। वहीं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है।

देवरिया: उत्तर प्रदेश से छेड़छाड की खबरे आये दिन देखने को मिलती है। अब ऐसी ही खबर देवरिया जिले में महिला डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल पर कॉलेज की लड़कियों को अपने सरकारी आवास पर ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि कार्यवाहक प्रिंसिपल एक लड़की को अपने आवास में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला देवरिया जिला मुख्यालय के पंडित दीनानाथ महिला डिग्री कॉलेज का बताया जा रहा है। जहां कार्यवाहक प्रिंसिपल के खिलाफ वहां की छात्रों और टीचरों ने मोर्चा खोल दिया गया है। दरअसल,आरोपी कार्यवाहक प्रिंसिपल राजेश भारती का डिग्री कॉलेज कैंपस में ही आवास है। उनपर आरोप है कि वे कॉलेज की लड़कियों को अपने आवास पर ले जाते हैं। जिसकी शिकायत वहां के कर्मचारियों ने प्रोफेसर राखी भारती से की। उसके बाद से कार्यवाहक प्रिंसिपल अपने आवास में ताला बंद कर फरार हो गया है।

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के संज्ञान में पहुंचा मामला
प्रिंसपल द्वारा कॉलेज की लड़कियों के साथ की गई बेहूदी हरकत का मामला माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के संज्ञान में पहुंचा है। इतना ही नहीं ये मामला क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अश्विनी कुमार मिश्रा के संज्ञान में पहुंचा तो वे कॉलेज पहुंच गए थे। उन्होंने इस संबंध में कॉलेज के कर्मचारियों और और अन्य पदाधिकारियों से जानकारी ली थी। उधर, राजेश भारती को हटाकर राखी भारती कॉलेज की नई प्रिंसिपल नियुक्त की गई हैं।

राखी भारती ने दिया बयान
गौरतलब, है कि राखी भारती ने कहा, मेरे पास 5-6 लड़कियों की शिकायत आई कि प्रभारी प्राचार्य अपने आवास पर लड़कियों को ले जाते हैं। मैंने लड़कियों से कहा कि किसी के चरित्र के बारे में ऐसा नहीं सोचते। लेकिन लड़कियों ने सबूत दिए तो मैंने राजेश भारती को आगाह किया कि ऐसा मत करिए। यह प्रतिष्ठित कॉलेज है। प्रिंसिपल ने आगे बताया, 5-6 लड़कियों ने बैड टच की लिखित शिकायत दी है।   

इटावा: बच्चों के सामने प्रधानाध्यापिका ने की नागवार हरकत, शिक्षक के साथ कर दिया ऐसा बर्ताव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: लखनऊ से प्रयागराज तक झुलसाने वाली गर्मी, यूपी के इन शहरों में 42°C पार तापमान
Gorakhpur Center of Excellence: गोरखपुर में CM योगी ने TCS के साथ लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी सेंटर, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका