उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का सपा अध्यक्ष पर तंज, कहा- जनता ने पंचर कर दी समाजवादी पार्टी की साइकिल

Published : Jan 30, 2022, 08:16 PM IST
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का सपा अध्यक्ष पर तंज, कहा- जनता ने पंचर कर दी समाजवादी पार्टी की साइकिल

सार

बरेली के सिविल लाइंस स्थिति भाजपा कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस चुनाव में अगर विपक्षी दल अपनी 47 सीटें भी बचा लें तो बड़ी बात है। जनता ने समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर कर दिया है। 

बरेली: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने के लिए लगी हुई है। इसी बीच बरेली के सिविल लाइंस स्थिति भाजपा कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस चुनाव में अगर विपक्षी दल अपनी 47 सीटें भी बचा लें तो बड़ी बात है। जनता ने समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर कर दिया है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश मुंगेरी लाल के हसीन सपने छोड़ दें। वह गुंडे और माफियाओं के दम पर सत्ता में आना चाहते हैं लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की डबल इंजन सरकार यूपी को विकास के शिखर की ओर बढ़ रही है। 

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की जनहितकारी योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे। आज के समय में लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त है। अखिलेश के सपने चकनाचूर हो चुके हैं। 

केशव मौर्य ने अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी के कार्यों व नेतृत्व को जो भी अच्छा मानता है वह जुड़ता है। यह जिम्मेदारी उनकी (अखिलेश यादव) है कि वह अपना परिवार संभालकर रखे। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हादसों पर लगेगा ब्रेक? अगर दिखे ये खतरनाक जगहें, तुरंत फोन करें… नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया नंबर
Lucknow Weather Today: 21 जनवरी को लखनऊ में ठंड कितनी कम होगी? जानिए मौसम का हाल