गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का तंज, कहा- कुछ दिन बाद ऐसा होगा हाल

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद कांग्रेस में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका ही रह जाएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 27, 2022 8:58 AM IST

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने शुक्रवार को सभी पदों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाया। इसी के साथ उनके व्यवहार को भी बचकाना कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड या उनके पीए के द्वारा लिए जाते हैं। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कसा तंज 
गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद ही वह दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस से अभी तक कई बड़े नेताओं ने किनारा किया है। यूपी विधानसभा चुनाव के बाद दौरान भी तमाम बड़े नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था। उसके बाद अभी तक वह सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह तंज कसा है। 

सुरेश खन्ना ने कहा-गुलाम नबी आजाद ने खोला कांग्रेस का चिट्ठा
वहीं गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अपना जनाधार खो रही है। कांग्रेस एक कंफ्यूज पॉलिसी वाली पार्टी है और इसी के चलते तमाम नेताओं ने पार्टी से किनारा करना जारी रखा है। गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस के चरित्र का चिट्ठा खोल दिया है। वहीं उन्होंने कई अन्य नेताओं का भी जिक्र किया जिन्होंने कांग्रेस छोड़ने के दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर कई सवाल उठाए। 

24 घंटे बाद 103 मीटर ऊंची यह जुड़वा बिल्डिंग हो जाएगी मिट्टी का ढेर, सिर्फ 9 सेकेंड में मिट जाएगा नामो-निशां

Share this article
click me!