मेट्रो से गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मोर्चरी जाकर बोले- डॉक्टर साहब आपने व्यवस्था चौपट कर रखा

Published : Aug 18, 2022, 07:28 PM IST
मेट्रो से गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मोर्चरी जाकर बोले- डॉक्टर साहब आपने व्यवस्था चौपट कर रखा

सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेट्रो से गाजियाबाद पहुंचे। इस बीच मेरठ हाईवे पर दुर्घटना में 4 लोगों की मौत के बाद वह हिंडन मोर्चरी पहुंचे। वहां व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। 

गाजियाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लाव लश्कर छोड़कर गुरुवार को एक आम नागरिक की तरह मेट्रो से गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अस्पताल औऱ पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में तमाम खामियां सामने आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस बीच मेरठ से दिल्ली जाने के दौरान मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देने के साथ ही सरकार की ओऱ से हर संभव मदद दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया। 

मोर्चरी की हालत देखकर हुए नाराज 
मेरठ हाईवे पर हुए हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद डिप्टी सीएम पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। हिंडन मोर्चरी में उन्होंने हालात देखकर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। फोन पर डॉक्टर से बातचीत में उन्होंने कहा कि, ऊपर वाले फ्लोर में रूम के दरवाजे ही नहीं खुले हैं। जिनका पोस्टमार्टम होना है वह सम्मानजनक तरीके से होना है। हमारे पास दो प्लेटफार्म हैं और दो डेडबॉडी जमीन पर रखी हैं ये तरीका ठीक नहीं है। बिल्डिंग का प्लास्टर गिरा जा रहा है।  इस बीच फ्रीचर के बंद होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि डेडबॉडी फर्श पर रखा हुआ है। आपने पूरा सिस्टम चौपट करके रखा हुआ है। 11 डेडबॉडी हैं आखिर पोस्टमार्टम कितने बजे से शुरू होगा। 

'देरी से परिजन हो रहे परेशान'
इस बीच उन्होंने पोस्मार्टम में देरी होने पर भी नाराजगी सामने आई। उन्होंने मौजूद एक अन्य डॉक्टर से सवाल किया कि आप ही पोस्टमार्टम करते हो और आप ही लिखापढ़ी भी करते हो। लिखापढ़ी के चलते पोस्टमार्टम में देरी हो रही है और मृतकों के परिजन बाहर परेशान हो रहे हैं। लिहाजा व्यवस्था का ध्यान रखा जाए और कार्य तरीके से हो। इस बीच उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की। 

नशे की हालत में झूमते हुए विद्यालय पहुंचे मास्टर साहब, कपड़े उतारकर बरामदे में की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Census Update: जनगणना-2027 के लिए ऑनलाइन स्वगणना शुरू, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने स्वगणना कर दर्ज कराई अपनी भागीदारी
IMD Weather: यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी लू, कहां आंधी-बारिश