नए साल पर ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, मथुरा प्रशासन ने की ये खास तैयारियां

Published : Dec 31, 2022, 03:42 PM IST
नए साल पर ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, मथुरा प्रशासन ने की ये खास तैयारियां

सार

यूपी के मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 31 दिसंबर को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। नए वर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में साल के आखिरी दिन यानि की 31 दिसंबर को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। नए वर्ष के मौके पर विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बांकेबिहारी मंदिर को जहां रंग बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है तो वहीं दूसरी ओर ठाकुरजी को नयनाभिराम पोशाक धारण कराई जाएगी। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर भी अपने बदले स्वरूप में नजर आएगा। ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर शनिवार को श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच चुके हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए बांकेबिहारी मंदिर में सुगंधित इत्र का छिड़काव भी किया जा रहा है। 

हर तिराहा चौराहे पर मिलेंगे श्रद्धालु मित्र
इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल आदि के राज्यों के साथ ही विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं। होटल एसोसिएशन ने बताया कि वृंदावन के गेस्टहाउस, धर्मशाला और आश्रमों में ठहरने के लिए कमरे उपलब्ध नहीं है। वहीं अगर पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के दिसंबर महीने में 18 लाख श्रद्धालु बृज आए थे। वहीं इस साल यह आंकड़ा 25 लाख के भी पार जाने का अनुमान है। वहीं साल 2020 में जब कोरोना अपने पीक पर था तब ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 91 लाख 26 हजार 481 रही थी। जिसमें से 23 हजार 481 श्रद्धालु विदेशी थे। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को नएवर्ष के अवसर पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने हर तिराहा चौराहा पर श्रद्धालु मित्र तैनात किए हैं। 

श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे फैसिलिटी सेंटर
वहीं डीएम पुलकित खरे ने बताया कि श्रद्धालु मित्रों को बाहर से आने वाले भक्तों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि श्रद्धालु मित्र एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हुए युवा हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए 31 दिसंबर और 1 जनवरी को वृंदावन में नगर निगम प्रशासन बांके बिहारी मंदिर के पास अस्थाई फैसिलिटी सेंटर बना रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वीआईपी पार्किंग और विद्यापीठ चौराहे के समीप झुनझुन वाला कोठी में यह सेंटर बनाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में दिव्यांग और बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सी और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस्कान मंदिर को सजाने के लिए विदेशी फूल मंगाए गए हैं। वहीं नए वर्ष के मौके पर ठाकुर जी को भव्य पोशाक पहनाई जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम