6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में मासूम को देख उड़ गए महिलाओं के होश

Published : Feb 08, 2020, 09:17 AM IST
6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में मासूम को देख उड़ गए महिलाओं के होश

सार

बता दें कि तीन दिन में दो मासूम दरिंदों के हवश का शिकार बने। इसके पहले पहले 5 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन साल मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। इसके बाद अब इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।  

एटा (Uttar Pradesh)। बच्चों के साथ खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। दरिंदे ने बच्ची का अपहरण करने के बाद खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। वहीं, बच्ची खेत में नग्न अवस्था में अचेतावस्था पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची परिवार की महिलाओं के होश उड़ गए, क्योंकि के नाजुक अंगों से रक्तस्राव हो रहा था। 

मासूम की हालत नाजुक
मासूम को गंभीर हालत में ग्रामीण बच्ची को थाना जैथरा लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर ग्रामीणों को रोष है। फिलहाल पीड़ित बच्ची के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। 
 
दरिंदे के बारे में नहीं बता पा रही मासूम
पुलिस बच्ची से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल बच्ची कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। बच्ची आरोपी को पहचान नहीं पाई है, इसलिए उसका नाम नहीं बता पा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि बच्ची को जिला अस्पताल चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस शक में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ कर रह है। 

तीन दिन में दो मासूम दरिंदों के शिकार
बता दें कि तीन दिन में दो मासूम दरिंदों के हवश का शिकार बने। इसके पहले पहले 5 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन साल मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। इसके बाद अब इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।
(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, लखनऊ से पटना तक मचा बवाल, लोग बोले-इसे जेल में डालो
Women's Day 2026: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में महिला स्टार्टअप्स को नई उड़ान, 9600 से ज्यादा महिला उद्यमी बना रहीं नई पहचान