चार दिन पहले किडनैप हुई थी लड़कियां, लगाया कथित रूप से रेप का आरोप

Published : Jan 29, 2020, 09:57 PM IST
चार दिन पहले किडनैप हुई थी लड़कियां, लगाया कथित रूप से रेप का आरोप

सार

पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपियों के साथ बरामद कर लिया है। 

बलिया (Uttar Pradesh)। चार दिन पहले किडनैप हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोप है कि उनके साथ गांव के ही दो युवकों ने उनके साथ रेप किया। इस काम में दोनों आरोपियों का एक अन्य लड़के ने साथ दिया। हालांकि कथित तौर पर रेप के इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है। 
 
पहले किया अपहरण
सिकंदरपुर कस्बे में 25 जनवरी की शाम 16 और 17 साल की दो किशोरियां का कस्बे के ही रहने वाले आसिफ और चुन्नू कुरैशी ने अपहरण कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने सहयोगी सूरज चौहान के सहयोग से दोनों किशोरियों को अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां दोनों किशोरियों को कथित तौर पर अपने हवस का शिकार बनाए। 
 
ऐसे हुई पुलिस को जानकारी
पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपियों के साथ बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि पीड़िताओं को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Uttar Pradesh Weather Today: आज बदलेगा यूपी का मौसम, नोएडा में बूंदाबांदी, लखनऊ-प्रयागराज में धूप?
UP Budget 2026: योगी सरकार की कृषि योजनाओं से वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर में बढ़ी किसानों की आय