खूनी संघर्ष में बदली पड़ोसी की मामूली कहासुनी, देखते ही देखते होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

Published : Aug 31, 2019, 07:35 PM ISTUpdated : Aug 31, 2019, 07:36 PM IST
खूनी संघर्ष में बदली पड़ोसी की मामूली कहासुनी, देखते ही देखते होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

सार

मुजफ्फरनगर में देखते ही देखते मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी पिस्टल से दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे एक पक्ष के बाप बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। 

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश). सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों में मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी पिस्टल से दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे एक पक्ष के बाप बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए तीनो घायलों को मेरठ रैफर कर दिया गया है। वही पुलिस ने बाप बेटो सहित तीनो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घायल लोगों में एक बाप और दो बेटे हैं
दरअसल मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क का है। जहां दो पक्षो में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायल लोगों में एक बाप और दो बेटे हैं। हमला करने वाले पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां गंभीर हालत के चलते घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से गोली चलाने वाले हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

पहले से ही चल रहा था दोनों परिवार में विवाद
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, किसी बात को लेकर इनका पहले से ही मुकदमे बाजी चल रही है। इस दौरान दोनों पक्षों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। आज किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर