आगरा से 'पति-पत्नी और वो' का मामला आया सामने, फोन ना उठाकर फंस गए डॉक्ट साब

आगरा में पत्नी और वो के बीच विवाद हो गया है। मायके भेजने के बाद डाक्टर ने पत्नी से बातचीत करना बंद कर दिया था। जिसके बाद फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर रविवार को पत्नी पति के घर पहुंच गई है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 6, 2022 6:32 AM IST / Updated: Jun 06 2022, 02:41 PM IST

आगरा : यूपी की ताज नगरी का नाम से मशहूर आगरा से अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां पर पति, पत्नी और वो वाली स्टोरी सामने आई है। बता दें कि मायके भेजने के बाद डाक्टर ने पत्नी से बातचीत करना बंद कर दिया था। फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर रविवार को पत्नी घर पहुंच गई। यहां दरवाजा खोलते डाक्टर के साथ दूसरी महिला को घर में पाकर हंगामा कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में एक डाक्टर, पत्नी और वो के बीच विवाद हो गया। मायके भेजने के बाद डाक्टर ने पत्नी से बातचीत करना बंद कर दिया था। फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर रविवार को पति घर पहुंच गई। यहां दरवाजा खोलते डाक्टर के साथ दूसरी महिला को घर में पाकर हंगामा कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने महिला के साथ मिलकर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। वहीं, घायल डाक्टर ने पत्नी पर हमला बोलने का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार की रात दोनों का मेडिकल कराया है।

Latest Videos

पत्नी ने बताई पूरी कहानी
सिद्धार्थ नगर की रहने वाली पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। उसका 11 साल पहले गौना हुआ था। डाक्टर पति से उसे दो बच्चे हैं। पति फिरोजाबाद में एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उसे मायके भेजने के बाद बात करना बंद कर दिया था। उसका फोन तक नहीं उठाते थे। कई बार संपर्क का प्रयास किया, लेकिन पति ने कॉल रिसीव नहीं की। जिससे पत्नी को शक हुआ और सीधे अपने पति के घर आ गई है। यहां देखा कि पति ने किसी और महिला को रखा हुआ है। पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला के साथ मिलकर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह से पीटा गया। जिससे वह घायल हो गई। वहीं, घायल डाक्टर ने पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी दोनों का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आयेगी।

कानपुर हिंसा: अखिलेश के बाद मायावती ने उठाई नूपुर शर्मा को जेल भेजने की मांग, जानिए क्या कहा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal