आगरा में कुत्ते ने पेश की प्यार की मिसाल, खाना देने वाले परिवार के लिए किया कुछ ऐसा

Published : Jun 28, 2022, 05:00 PM IST
  आगरा में कुत्ते ने पेश की प्यार की मिसाल, खाना देने वाले परिवार के लिए किया कुछ ऐसा

सार

कुत्ते की वफादारी की तो सारी दुनिया कायल है। ऐसा ही एक वाकया ताजनगरी आगरा में सामने आया है, जहां एक स्ट्रीट डॉग की वफादरी और प्यार ने सभी लोगों को कायल कर दिया है।

आगरा: अगर वफादारी की बात करें तो हमेशा कुत्ते की वफादारी की मिसाल दी जाती है और कुत्ते की वफादारी की कायल तो पूरी दुनिया है। अब ऐसा की मसला ताजनगरी आगरा से सामने आ रहा है। जहां एक स्ट्रीट डॉग की वफादरी और प्यार ने सभी लोगों को कायल कर दिया है।

जानिए पूरा मामला
दरअसल आगरा के जगदीशपुरा के मारुति स्टेट चौराहे के पास रहने वाला एक परिवार किराये का मकान खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा था और यह परिवार एक बैटरी रिक्शा पर सवार होकर दूसरे घर जा रहा था तो उस गली का एक कुत्ते उनके पीछे-पीछे 5 किलोमीटर तक दौड़ता चला गया। उसका कारण ये है कि जो परिवार घर छोड़कर जा रहा था उस परिवार के बच्चे उस कुत्ते को रोज़ रोटी खिलाते थे। जिसके बाद कुत्ता उनके साथ हिलमिल गया था और वो उनके घर छोड़ने के बाद उनके साथी ही चला गया। इसी के साथ कुत्ते ने एक वफादारी की मिसाल पेश की है।

परिवार ने लोहामंडी में लिया नया मकान
इस बीच बच्चों के पिता ने लोहामंडी में किराये पर दूसरा मकान ले लिया है। परिवार अपना सामान भेजकर ई-रिक्शा से लोहामंडी की तरफ जा रहा था तो वह कुत्ता भी करीब 5 किलोमीटर तक लगातार रिक्शे के पीछे पूरी शिद्दत से दौड़ता रहा और अंत तक परिवार का पीछा नहीं छोड़ा आखिर में उस कुत्ते के प्यार की जीत हुई और बच्चों का परिवार भी उसे अपने साथ रखने को तैयार हो गया है। वहीं इस पूरे मामले का एक युवक ने वीडियो बना लिया है। जो कि काफी ज़्यादा वायरल हो रहा है।   जब भी बात वफादारी की होती है तो इंसान से पहले कुत्ते का जिक्र ज़रूर आता है और  कुत्ता अपने मालिक के साथ हर हाल में वफादारी करता है। अभी एक और मामला सामने आया था, जहां पर कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए खुद गोली का ली थी।

संभल जिला अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, मरीजों को परिसर से निकाला गया बाहर

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जल्द ही आ सकती हैं लखनऊ, सांसदों और विधायकों से करेंगी मुलाकात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPSC CSE 2025 Result: योगी सरकार की अभ्युदय योजना का असर, यूपीएससी 2025 में 6 छात्रों का चयन
Lucknow Mausam Today: आज धूप और गर्मी छुड़ाएगा पसीने! जानिए लखनऊ में बढ़ती गर्मी का हाल