ट्रंप को ताजमहल के बारे में थी ये गलतफहमी, एक बात सुनकर दुखी हो गईं उनकी पत्नी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोमवार को फैमिली के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान गाइड नितिन सिंह ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को ताजमहल के बारे में बताया। करीब एक घंटे से ज्यादा ट्रंप और उनकी फैमिली ताज में रही।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2020 5:32 AM IST / Updated: Feb 25 2020, 11:05 AM IST

आगरा (Uttar Pradesh). अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोमवार को फैमिली के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान गाइड नितिन सिंह ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को ताजमहल के बारे में बताया। करीब एक घंटे से ज्यादा ट्रंप और उनकी फैमिली ताज में रही। 

ट्रंप को ताज के बारे में थी गलतफहमी
नितिन ने बताया, ट्रंप को ताजमहल के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी। उन्हें लग रहा था कि ताज को किसी हिंदू राजा ने बनवाया। मैंने उन्हें बताया कि ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। ट्रंप ने मुझसे ताज के इतिहास के बारे में पूछा। इस पर मैंने उन्हें मुगल शासक शाहजहां की कहानी बताई। 

जब ये बात सुनकर दुखी हो गईं मेलानिया
नितिन ने कहा, मेलानिया को भी ताज के बारे में जानकारी नहीं थी। मैंने उन्हें बताया कि शाहजहां की जिंदगी के आखिरी 8 साल कैद में गुजरे थे। यह बात सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ।

कौन हैं नितिन सिंह
नितिन सिंह उर्फ रिंकू आगरा के ही रहने वाले हैं। वो 8 साल से गाइड का काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कई राष्ट्राध्यक्षों को ताज का दीदार कराया है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने ताजमहल भ्रमण के दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के लिए गाइड के लिए लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों का इंटरव्यू किया था। जिसके बाद एजेंसी ने नितिन सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी।

Share this article
click me!