देवरिया में बारिश के पानी को लेकर हुआ डबल मर्डर, चाचा-भतीजे ने एक दूसरे की कर डाली ऐसी हालत

Published : Aug 28, 2022, 05:55 PM ISTUpdated : Aug 28, 2022, 05:56 PM IST
देवरिया में बारिश के पानी को लेकर हुआ डबल मर्डर, चाचा-भतीजे ने एक दूसरे की कर डाली ऐसी हालत

सार

देवरिया में बारिश के पानी को लेकर चाचा-भतीजे के बीच में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला करने लगे। एक-दूसरे पर किए गए ताबड़तोड़ हमले में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों युवक चाचा-भतीजा हैं। बारिश के दौरान छत से बह रहे पानी को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उन दोनों की मौत हो गई। डबल मर्डर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

बारिश के पानी को लेकर हुआ विवाद
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित सिधुआ गांव के निवासी रोज मोहम्मद और लाल मोहम्मद दोनों सगे भाई हैं। वर्तमान में लाल मोहम्मद सऊदी अरब में हैं। बताया जा रहा है कि वहां पर लाल मोहम्मद राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा 19 वर्षीय सलमान गांव में रहता था। बारिश के कारण लाल मोहम्मद के छत का पानी बहकर रोज मोहम्मद की जमीन पर गिर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रविवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के दौरान दोनों एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला करने लगे।

चाचा-भतीजे की हुई मौत
इस हमले के दौरान दोनों चाचा-भतीजे ने एक दूसरे पर चाकू से कई वार किए। जिसके चलते वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी संकल्प शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मातहतों के किलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

देवरिया में शोहदों के हौसले बुलंद, छेड़खानी से रोकने पर पुलिस का कर दिया ऐसा हाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!