पत्नी के चरित्र पर करता था शक, सोते समय पति ने चाकू से काट डाली नाक, फिर...

Published : May 03, 2020, 03:45 PM IST
पत्नी के चरित्र पर करता था शक, सोते समय पति ने चाकू से काट डाली नाक, फिर...

सार

पूछताछ में पता चला अमर सिंह बेवजह अपनी पत्नी पर शक करता था। आए दिन इनके घर में झगड़ा भी होता था, जिसके चलते आज सुबह तड़के उसने सोते समय अपनी पत्नी की नाक चाकू काटकर भाग गया। पुलिस ने दबिश देकर अमर सिंह को पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित पत्नी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

कानपुर (Uttar Pradesh) । पत्नी के चरित्र पर शक इस तरह गहराया कि पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। सोते समय अपनी पत्नी की नाक ही काट डाली। इसके बाद पत्नी की चीख पुकार पर घर से फरार हो गया। लेकिन, सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है, जबकि पत्नी कोई तहरीर ही नहीं दे रही है। यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के छोरा का है। 

यह है पूरा मामला
छोरा के रहने वाले अमर सिंह की पत्नी के किसी से साथ दोस्ती है, जिसके चलते वह पिछले कई महीनों से उस पर नजर रखे हुए था। शक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था। इसी बात को लेकर अमर सिंह ने अपनी पत्नी का सोते समय चाकू से नाक काट दी। पत्नी के चीख-पुकार करने पर घर से फरार हो गया। पास-पड़ोस के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, चिकित्सकों के मुताबिक नाक से काफी खून बह चुका था।

पत्नी नहीं चाह रही कार्रवाई
मोहल्ले के ही किसी युवक ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद एसओ नवाबगंज रमाकांत पचौरी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला अमर सिंह बेवजह अपनी पत्नी पर शक करता था। आए दिन इनके घर में झगड़ा भी होता था, जिसके चलते आज सुबह तड़के उसने अपनी पत्नी की नाक पर चाकू मारकर भाग गया। पुलिस ने दबिश देकर अमर सिंह को पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित पत्नी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Homeguard Bharti 2025: 45 हजार पद, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, लास्ट डेट नजदीक
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : जिंदा जल रहे थे यात्री, भयानक था कालरात्रि का मंजर