शादी तुड़वाने के लिए रची शर्मनाक साजिश, पकड़े जाने पर सुनाई अपनी लव स्टोरी

Published : Mar 19, 2020, 01:12 PM IST
शादी तुड़वाने के लिए रची शर्मनाक साजिश, पकड़े जाने पर सुनाई अपनी लव स्टोरी

सार

आरोपी युवक के साथ युवती पढ़ाई करती थी। युवती से उसकी दोस्ती थी, जिसे वह पसंद करता था। कुछ दिन पहले पता चला कि युवती की शादी तय हो गई है। इस पर जिस लड़के से शादी तय हुई, उसके बारे में पता लगाया। फिर उसी युवक के नाम से फर्जी आइडी बनाकर युवती की फोटो में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक कमेंट के साथ पोस्ट की थी। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । जिस लड़की को चाहता था उसकी शादी दूसरी जगह परिवार वालों ने तय कर दिया, जो युवक को नागवार गुजरी। उसने अपनी इस परिचित युवती की शादी तुड़वाने के लिए शर्मनाक साजिश रच डाली। प्लान के तहत पहले फर्जी उसके होने वाले पिता का नाम पता किया। इसके बाद उसके नाम पर फेसबुक आइडी बनाई। फिर, युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर इसे पोस्ट कर दिया। फोटो वायरल होने पर युवती परेशान हो गई। आखिर में साइबर क्राइम सेल और चिनहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने किया शिकायत, पुलिस ने किया अरेस्ट
इंस्पेक्टर चिनहट क्षितिज तिवारी के मुताबिक, एक युवक ने साइबर सेल में शिकायत की थी कि उसके नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाई गई है। युवक की तहरीर पर चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर सेल की छानबीन में सामने आया कि मटियारी चिनहट निवासी सचिन यादव ने पीडि़त युवती के नाम से यह आइडी बनाई थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की गई।

इसलिए किया ऐसा
मटियारी चिनहट निवासी सचिन यादव के साथ एक युवती पढ़ाई करती थी। युवती से उसकी दोस्ती थी, जिसे वह पसंद करता था। कुछ दिन पहले पता चला कि युवती की शादी तय हो गई है। इस पर जिस लड़के से शादी तय हुई, उसके बारे में पता लगाया। फिर उसी युवक के नाम से फर्जी आइडी बनाकर युवती की फोटो में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक कमेंट के साथ पोस्ट की थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका