इस कारण खेत में लैंड हुआ हेलीकॉप्टर,दहशत में गांव के लोग

Published : Feb 25, 2020, 08:04 AM ISTUpdated : Feb 25, 2020, 12:08 PM IST
इस कारण खेत में लैंड हुआ हेलीकॉप्टर,दहशत में गांव के लोग

सार

हेलीकॉप्टर में पायलट व पावरग्रिड के इंजीनियर समेत चार लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने जायजा लिया। 

अयोध्या (Uttar Pradesh) । हेलीकॉप्टर में आयल लीक होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अयोध्या में हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वहीं, अचानक खेत में हेलीकॉप्टर उतरा देख गांव के लोग पहले दहशत में आ गए, लेकिन कुछ देर बाद सबकुछ समझ गए। यहां ग्रामीणों ने हेलीकाप्टर के साथ सेल्फी भी ली। 

हेलीकॉप्टर में सवार थे चार यात्री
हेलीकॉप्टर में पायलट व पावरग्रिड के इंजीनियर समेत चार लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने जायजा लिया। 

सोहावल पावरग्रिड लाइन का कर रहा था सर्वे
हेलीकॉप्टर ने रायबरेली के फुरसतगंज से उड़ान भरी थी। फुरसतगंज से सोहावल पावरग्रिड लाइन सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हेलीकॉप्टर में आयल लीक होने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित है। किसी के हताहत की खबर नहीं है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डिजिटल अरेस्ट से सावधान! नोएडा में बुजुर्ग दंपति ने गंवाए जीवनभर की कमाई के ₹58 लाख
Weather Forecast 22 August 2026: दिल्ली से यूपी-मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर, इन 4 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट