प्रयागराज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नबला गिरोह के नौ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

महिलाएं रेकी करती हैं फिर गिरोह के पुरुष अपराधी रातों में वारदात करते हैं। प्रयागराज में पिछले दो साल के दौरान इस गिरोह ने घर में हत्या और लूट की कई घटनाएं अंजाम दीं। घर में डकैती के दौरान ये महिलाओं का कत्ल करने के बाद उनकी लाश से दरिंदगी करते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2022 6:10 AM IST

प्रयागराज: पुलिस ने नौ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शंकरगढ़ इलाके में  शनिवार सुबह अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान कुख्यात बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह सभी कुख्यात अपराधी नबला बिहार के नबला गिरोह के हैं।  

प्रयागराज और आसपास के जिलों में रहकर करते हैं ऑपरेट 
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि बेरहम अपराधियों का यह गिरोह बिहार के कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर जनपद का है। यह गिरोह बिहार से आकर यूपी के प्रयागराज और आसपास के जनपदों में डेरा डालकर रहता है। 

Latest Videos

महिलाएं करती हैं रेकी
महिलाएं रेकी करती हैं फिर गिरोह के पुरुष अपराधी रातों में वारदात करते हैं। प्रयागराज में पिछले दो साल के दौरान इस गिरोह ने घर में हत्या और लूट की कई घटनाएं अंजाम दीं। घर में डकैती के दौरान ये महिलाओं का कत्ल करने के बाद उनकी लाश से दरिंदगी करते हैं। 

25 से ज्यादा डकैत पुलिस ने किए गिरफ्तार
इस गिरोह के 25 से ज्यादा डकैतों को प्रयागराज पुलिस ने पिछले दो महीने में गिरफ्तार किया है। कई डकैत पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी प्रयागराज का कहना है कि इस गिरोह का पूरी तरह से सफाया करने का इरादा पुलिस ने बनाया है। 

नबला खरवार गिरोह के डकैत अवैध तमंचा और पिस्टल के अलावा राड, रंभा, सब्बल जैसे लोहे के खतरनाक औजार लेकर चलते हैं जिससे वे घर में घुसकर परिवार के लोगों पर घातक हमला कर मौत की नींद सुला देते हैं। ये डकैती के दौरान विरोध करने पर लोगों के गले और सिर पर खतरनाक औजार से प्रहार करते हैं।

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, अनिल दुजाना गैंग का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर ढेर

पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग में एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, जानिए आगे क्या हुआ

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts