यूपी के एटा में दुल्हन का घूंघट उठाते ही बेहोश हो गया दूल्हा, 5 दिन तक नहीं आई नींद

Published : Nov 16, 2022, 05:54 PM ISTUpdated : Nov 16, 2022, 07:47 PM IST
यूपी के एटा में दुल्हन का घूंघट उठाते ही बेहोश हो गया दूल्हा, 5 दिन तक नहीं आई नींद

सार

यूपी के एटा जिले में एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि धोखे से उसकी शादी एक किन्नर से करवा दी गई है। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद दूल्हा सुहागरात मनाने की तैयारी कर रहा था। जब दूल्हा नई-नवेली दुल्हन के पास पहुंचा तो दुल्हन ने उससे बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब दुल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया तो दुल्हन का चेहरा देख उसकी चीख निकल गई। चेहरा देखने के बाद दूल्हे को पता चला कि जिससे उसने शादी की है, वह महिला नहीं है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के रूप में कमरे में किन्नर बैठी हुई थी। यह जानने के बाद दूल्हे के होश उड़ गए। इसके बाद युवक को पांच दिनों तक नींद नहीं आई।

युवक ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से शादी हुई थी। थाना जैथरा के एक कस्बा निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लॉक पार्ट-2 शकरपुर दिल्ली निवासी युवती के साथ उसकी शादी तय हुई थी। लड़की के घरवालों ने भी लड़का पक्ष को मामले की जानकारी नहीं दी। इसके बाद शादी कर दुल्हन को विदा करवा कर ससुराल ले आय़ा गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
जब युवक ने पत्नी से बात करना चाहा तो उसने इंकार कर दिया। युवक ने बताया कि सुहागरात के दिन पत्नी ने उसे अपने पास नहीं आने दिया तो वह चुपचाप सो गया। वहीं दूसरे दिन जब युवक ने फिर से पत्नी के करीब जाने की कोशिश की तो पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार करते हुए बताया कि वह किन्नर है। नवविवाहिता के मुंह से ये बात सुनने के बाद युवक के होश उड़ गए। बताया गया कि लड़की के मायके वालों और नवविवाहिता ने ससुरालवालों के साथ मारपीट कर घर में रखे जेवर लेकर भाग गए। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसएचओ जैथरा रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नो एंट्री जोन में ट्रक लाने पर ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस में जमकर हुई मारपीट, चालक ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Noida Airport: बारिश में डूबा टर्मिनल? अथॉरिटी बोली- 30 मिनट में सब साफ कर दिया