एटा: शादीशुदा दूल्हा करने आया था दूसरी शादी, राज खुलने के बाद घरातियों ने अपनाया ये तरीका

यूपी के जिले एटा में एक युवक पहले से ही शादीशुदा होने के बाद भी दूसरी शादी करने के लिए पहुंच गया। इसकी जानकारी होते  ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों समेत दूल्हे को बंधक  बना लिया साथ ही दुल्हन ने शादी से भी इंकार कर दिया है।

Pankaj Kumar | Published : May 7, 2022 4:05 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले एटा में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसके बारे में सुनकर लोगों का दूसरों पर विश्वास करना उठ जाएगा। दरअसल एक युवक की पहली शादी होने के बाद भी दूसरी शादी करने पहुंच गया। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को नहीं थी।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार
पहले से ही शादीशुदा दूल्हा दूसरी शादी करने का राज जब घरातियों यानी दुल्हन पक्ष को पता चला तो बारातियों समेत दुल्हे को बंधक बना लिया। इस मामले की जानकारी दुल्हन पक्ष को जयमाला कार्यक्रम के बाद हुई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

Latest Videos

बारातियों समेत दूल्हे को बनाया बंधक
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कासगंज के एक गांव से बारात आई थी। बारात कोतवाली नगर के एक गांव में आई थी। जयमाला होने के  बाद बारात चढ़ने के दौरान दुल्हन पक्ष को जानकारी हुई कि लड़का पहले से ही शादीशुदा है। इसे सुनते ही दुल्हन पक्ष पूरी तरह से बिखर जाता है और दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लेता है।

घटना के बाद दोनों गांव के पहुंचे प्रधान
इतना ही नहीं दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। इस मामले की जानकारी संबंधिक गांवों के प्रधानों को लगी तो दोनों गांव के प्रधान पहुंच गए और पंचायत भी कराई। इस पंचायत में शुक्रवार तक कोई भी हल नहीं निकला। किसी ने इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया।  

दुल्हन पक्ष शादी में हुआ खर्च को मांग रहा
नगर पुलिस को जानकारी मिलते ही पहुंच गई और दोनों पक्ष से बातचीत कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की वाले लड़के वालों से शादी में जितना खर्च हुआ है, वह सब खर्चा मांग रहे है। अब समस्या यह है कि दूल्हा पक्ष रुपए देने में असमर्थ बताया जा रहा है। नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शादी में बदल गया दूल्हा, दुल्हन बोली एंगेजमेंट वाले लड़के से ही करूंगी शादी; फिर जमकर हुआ हंगामा

मुरादाबाद में बारातियों से भरी कार बिजली के खंबे और पेड़ से टकराई, 6 की मौत और 5 हुए घायल

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts