नाबालिग मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से किया विवाह, परिजनों ने इस तरह से भिजवाया जेल

Published : Jul 29, 2022, 02:23 PM IST
नाबालिग मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से किया विवाह, परिजनों ने इस तरह से भिजवाया जेल

सार

यूपी के एटा जिले में मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से शादी की है। इतना ही नहीं लड़की ने उम्र के फर्जी दस्तावेज लगाकर शादी की थी। परिजनों ने थाने में पहुंचकर युवती का राज खोला था, जिसके बाद पुलिस की भी जांच में उम्र के दस्तावेज फर्जी पाए गए। 

एटा: उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी करने के पहले भी कई कहानियां सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक मामला यूपी के जिले एटा से सामने आया है। लेकिन यहां पर एक नाबालिग मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह कर लिया है। जिसके बाद परिजनों ने युवती के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक ने फर्जी दस्तावेज लगाकर शादी की थी और युवती के नाबालिग होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

14 मई 2022 को युवती ने रचाई थी शादी
जानकारी के अनुसार शहर के जैथरा थाना क्षेत्र का मामला है। इस इलाके की रहनी वाली युवती गुरुवार को जिलाधिकारी से मिली थी। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर मदद की गुहार लगाई। साथ ही उसने कोर्ट में पेश किए गए अपने विवाह के दस्तावेज भी दिखाए। उसने बताया कि उसकी उम्र 20 साल है और 14 मई 2022 को उसने पटियाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू युवक से प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिूंद रीति-रिवाज से शादी की थी। फिर शादी के सारे दस्तावेज को उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट के निर्देश पर दंपती ने बुधवार को डीएम के सामने प्रस्तुत होकर पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस को भी युवती नाबालिग हो रही प्रतीत
लेकिन थाना पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि युवती के परिजन थाने पर आए थे। उन्होंने अपनी बेटी की उम्र 14 साल बताते हुए 29 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती को देखकर लग रहा है कि वह नाबालिग है। एसओ के अनुसार जो दस्तावेज नवदंपति ने हाईकोर्ट में दिखाए थे, वे सभी जांच के दौरान फर्जी पाए गए है। यह मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और युवती का मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

कन्नौज: एकतरफा प्यार चढ़ा परवान, आरोपी युवक विवाहिता का पीछा करते पहुंच गया स्कूल, जमकर हुआ हंगामा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां