हाईवे पर बिछी थी नोटों की कतरन, लूटने के लिए लोगों में मची होड़...

Published : Aug 31, 2019, 06:30 PM ISTUpdated : Aug 31, 2019, 06:36 PM IST
हाईवे पर बिछी थी नोटों की कतरन, लूटने के लिए लोगों में मची होड़...

सार

शनिवार की सुबह बरेली-इटावा हाईवे पर 4 किलोमीटर दायरे में 100, 50,20 ओर 10 के हज़ारो के तादात में फटे हुए नोटों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जैसे ही आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो नोटों की कतरन लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।    

इटावा (उत्तर प्रदेश). बसरेहर थाने इलाके में शनिवार की सुबह बरेली-इटावा हाईवे पर 4 किलोमीटर दायरे में 100, 50,20 ओर 10 के हज़ारो के तादात में फटे हुए नोटों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जैसे ही आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो नोटों की कतरन को लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।  

कुछ नए नोट तो कुछ हैं पुराने नोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर कटे हुए पड़े नोटों में नोटबन्दी के बाद चलन में आये 50 के नए नोट भी शामिल है। जबकि 100, 20 ओर 10 के नोटबन्दी से पहले से चल रहे नोट है। सुबह 5 बजे के आसपास लोगों ने सड़क पर बिखरे हुए फटे हुए नोटों के टुकड़ों को देखने के बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद में बड़ी तादात ले इलाकाई लोग नोटों को इकट्ठा करने में जुटे । 

जहां नोट मिले उस रास्ते पर गैरकानूनी काम होता-रहता है
स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि किसी गाड़ी से इन नोटों को लेकर जाया जा रहा था, किसी तरह यह नोट बिखर गए। जिस रास्ते पर लोगों को यह बिखरे नोट मिले वह मार्ग सैफई हवाई पट्टी होते हुए आगरा की ओर जाता है। अमूमन गैरकानूनी गतिविधियो को करने वाले इस रास्ते का इस्तेमाल करते है। 

पुलिस भी नहीं समझ पा रही यह नोट कहां से आए
कटे हुए बड़ी तादात में बिखरे हुए नोटों को देख अभी लोग यह तय नही कर पा रहे है कि आखिरकार यह कहा से आये है। सबसे बड़ी बात है कि स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच तो जरूर गई है लेकिन वह भी कुछ समझ नहीं पा रही है कि आखिरकार यह नोट फ़टी हुई स्थिति में सड़कों पर कैसे बिखरे हुए पड़े हैं ।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर