इटावा: भारी बारिश से दीवार गिरने की तीन घटनाओं में 7 लोगों की मौत, मृतकों में चार सगे भाई-बहन शामिल

Published : Sep 22, 2022, 10:23 AM ISTUpdated : Sep 22, 2022, 10:52 AM IST
इटावा: भारी बारिश से दीवार गिरने की तीन घटनाओं में 7 लोगों की मौत, मृतकों में चार सगे भाई-बहन शामिल

सार

यूपी के जिले इटावा में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते तीन जगह दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। जिसमें चार सगे भाई-बहन के साथ दंपति की मौत हुई है। आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इटावा: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इस वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया तो कहीं दीवार ढहने की घटनाएं हुई हैं। इसी बीच राज्य के इटावा जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में तीन जगह दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में एक ही परिवार के चार भाई-बहन की जिंदगी समाप्त हो गई, दूसरे में दंपति की मौत और तीसरे में एक युवक की मौत हो गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में हादसा होने के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश की वजह से हुए हादसों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है।

कच्चे मकान की दीवार गिरने से भाई-बहनों की हुई मौत
शहर में पहला हादसा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में रात एक बजे के करीब कच्चे मकान की दीवार गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। इस हादसे के बाद गांव वालों ने उनको निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक चार मासूम भाई-बहनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में उनकी दादी और एक अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में मरने वाले बच्चो में 4 सगे भाई बहिन की मौत की खबर है। इनके नाम शिंकू 10 साल, अभि 8 साल, सोनू 7 साल, आरती 5 साल हैं। आनन-फानन में उपचार के लिए मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

घायल लोगों का अधिकारियों ने पूछा हाल
इस दर्दनाक हादसे में 75 साल की शारदा देवी और 4 साल का ऋषभ  गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौत का शिकार बने चारों भाई-बहनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। माता-पिता की मौत के बाद से ही वह अपनी दादी के साथ रहते थे। इस हादसे के बाद इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग दादी और उसके नाती को देखने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल में जाकर निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों के अनुसार परिवार को केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसी वजह से यह परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था।

पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से दंपति की हुई मौत
वहीं दूसरी घटना शहर के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृपाल पुरा गांव के पास भाटिया पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से एक दंपति की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि रामसनेही 65 साल और उनकी पत्नी रेशमा 63 साल दोनों भाटिया पेट्रोल पंप की दीवार के किनारे सो रहे थे। बुधवार की देर रात दीवार गिरने के बाद दोनों मलबे में दब गए जब तक उनको निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई। शहर में भारी बरसात को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 22 सितंबर से 23 सितंबर तक के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 

महेवा में भी दीवार गिरने से एक की गई जान 
तीसरा हादसा महेवा ब्लॉक इलाके की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा बंगलन में हुआ। यहां कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय जबर सिंह की मौत हो गई। शहर में दीवार गिरने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। इसके साथ ही डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने के भी दिए निर्देश हैं।

लखनऊ: रेस्क्यू के दौरान SDRF टीम को दिखा दिल दहला देने वाला नजारा, परिवार के 9 लोगों की हादसे में हुई थी मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ई-चालान इंटीग्रेशन से UP में सड़क सुरक्षा मजबूत, 17 जिलों में शुरू हुई प्रक्रिया
UP विजन 2047: योगी सरकार बनाएगी यूपी के शहरों को हरित, सुरक्षित और जलवायु-अनुकूल