इटावा इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। इटावा जिले की 3 विधानसभा सीट में से सिर्फ 1 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं जसवंत नगर सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल यादव ने जीत दर्ज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 7:49 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 02:12 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ इटावा  जिले की 3 विधान सभा सीटों में से दो पर सपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है जिसमें जसवंत नगर से  शिवपाल यादव और भरथना सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम ने जीत हासिल की है। इटावा जिले (Etawah District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। यादव लैंड होने के बावजूद भाजपा ने पिछले चुनाव में इस जिले में अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले चुनाव में भाजपा ने 3 में से 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। भरथना इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Etawah Election Results 2022 Live:  इटावा सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने जीत हासिल की है। इटावा सदर विधानसभा सीट पर भाजपा से सरिता भदौरिया, सपा गठबंधन से सर्वेश शाक्य, बसपा से कुलदीप गुप्ता संटू और कांग्रेस से मोहम्मद राशिद खान प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा की सरिता भदौरिया ने जीत दर्ज की थी।  

Jaswant Nagar Election Results 2022 Live: जसवंत नगर सीट सपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल यादव ने जीत हासिल की है। जसवंत नगर सीट पर भाजपा से विवेक शाक्य, सपा गठबंधन से शिवपाल यादव, बसपा से बृजेंद्र प्रताप सिंह और आम आदमी पार्टी से ज्ञानेश यादव प्रत्याशी हैं। 2017 में सपा के शिवपाल यादव ने करीब 53 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Bharthana Election Results 2022 Live: भरथना सीट सपा गठबंधन प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम ने जीत हासिल की है। भरथना सीट पर भाजपा से डॉ. सिद्धार्थ शंकर, सपा गठबंधन से राघवेंद्र गौतम, बसपा से कमलेश अंबेडकर और कांग्रेस से स्नेहलता दोहरे मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से सावित्री कठेरिया ने करीब दो हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

Share this article
click me!