अयोध्या, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Faizabad, UP Election 2022 Result :  अयोध्या( फैजाबाद) जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर जनता का फैसला आ गया है। 3 सीटों पर बीजेपी तो दो सीटों पर सपा  उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है । 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 10:14 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 04:18 PM IST

लखनऊ, Faizabad, UP Election 2022 Result : फैजाबाद जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर जनता का फैसला आ गया है। 3 सीटों पर बीजेपी तो दो सीटों पर सपा  उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है ।  वहीं इस चुनाव में अब्बास अली जैदी,दयानंद शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा भी किस्मत आजमा रहे थे । जिले  की सभी 5 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मिल्कीपुर इस जिले की सुरक्षित सीट हैं। 

Ayodhya Assembly seat 2022 result  :  अयोध्या विधानसभा सीट पर भाजपा से वेदप्रकाश गुप्ता ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से पवन पांडे और बसपा से रवि प्रकाश मौर्य और कांग्रेस से रीता मौर्य प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Bikapur Assembly seat 2022 result :  बीकापुर सीट पर भाजपा से अमित सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है,, सपा गठबंधन से बलिराम मौर्य, बसपा से सुनील कुमार पाठक और कांग्रेस से अखिलेश यादव प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से शोभा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी।  

Goshainganj Assembly seat 2022 resultl :  गोसाईंगंज सीट पर सपा गठबंधन से अभय सिंह  ने जीत दर्ज की है, भाजपा से आरती तिवारी और बसपा से राम सागर वर्मा मैदान में थे। 2017 में भाजपा से इंद्रप्रताप तिवारी जीते थे।    

Milkipur Assembly seat 2022 result live :  यह सुरक्षित सीट है। मिल्कीपुर सीट पर सपा गठबंधन से अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है,  भाजपा से बाबा गोरखनाथ, बसपा से संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी और कांग्रेस से ब्रजेश कुमार मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से गोरखनाथ ने जीत दर्ज की थी।    

Rudauli Assembly seat 2022 result live :  रुदौली सीट पर भाजपा से रामचंद्र यादव ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से आनंद सेन यादव, बसपा से अहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार और कांग्रेस से दयानंद शुक्ला प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से रामचंद्र यादव जीते थे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता