पुलिस से बचने रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, 100% झुलसी, तहसीलदार ने अस्पताल में दर्ज किया बयान

Published : Dec 14, 2019, 05:32 PM ISTUpdated : Dec 14, 2019, 05:43 PM IST
पुलिस से बचने रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, 100% झुलसी, तहसीलदार ने अस्पताल में दर्ज किया बयान

सार

यूपी के फतेहपुर में उन्नाव जैसे रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। वारदात को पीड़िता के चाचा ने अंजाम दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई है।

फतेहपुर (Uttar Pradesh). यूपी के फतेहपुर में उन्नाव जैसे रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। वारदात को पीड़िता के चाचा ने अंजाम दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला
घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 18 साल की युवती शनिवार दोपहर घर में अकेली थी। पिता बाहर गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाला शख्स घर में घुस आया, वो लड़की के रिश्ते में चाचा लगता है। उसने युवती को दबोचकर उसके साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने परिवार और पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो आरोपी ने केरोसिन डाल उसे जिंदा जला दिया। आग की लपटों से घिरी युवती घर के बाहर भागी। आस पड़ोस के लोगों ने पीड़िता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर नरेश विशाल ने कहा- पीड़ित 100 फीसदी झुलसी है। 

दर्ज हुआ पीड़िता का बयान
सूचना मिलते ही सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पूरे अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। तहसीलदार ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। जिसमें उसने रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म व जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-आंधी, कई शहरों में हीटवेव अलर्ट
कानपुर: पत्नी को प्रेमी से बात करते देखा, शुरू हुआ विवाद; फिर 11 दिन बाद चली गई पति की जान