कन्नौज में रुपए के लेनदेन को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा, नाराज युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

Published : Aug 14, 2022, 06:57 PM IST
कन्नौज में रुपए के लेनदेन को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा, नाराज युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

सार

कन्नौज में पिता संग झगड़ा करने के बाद युवक ने नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। गोताखोर के अभाव में परिजन पिछले 16 घंटे से शव तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा के अलावा और कुछ भी हाथ नहीं लगा है। 

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में एक युवक की पिता से हुई कहासुनी से इस कदर नाराज हुआ कि उस युवक ने अपनी जान दे दी। कन्नौज के अम्बेडकर नगर के निवासी रोहित की रुपए के लेनदेन को लेकर पिता से झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवक गुस्से में अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया। रोहित ने कुछ देर बात अपने भाई को फोनकर कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। यह सुनकर उसके भाई ने यह बात अपने परिजनों को बताई। आत्महत्या की बात सुनकर परिजन डर गए और रोहित की तलाश में निकल पड़े। 

युवक ने नहर में कूदकर दी जान
रोहित कस्बे में ठेला लगाया था। घटना वाले दिन रोहित घर पहुंचा तो रुपए के हिसाब-किताब में उसकी अपने पिता से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि रोहित अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और अपने भाई को फोनकर नहर में कूद कर जान देने की बात की। इसके बाद जब रोहित के परिजन आनन-फानन में नहर पुल एनपीआर पहुंचे तो वहां से उन्हें उसका फोन और बाइक मिली। लेकिन वह आसपास दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरूकर दी। 

नहीं मिला कोई गोताखोर
देर तक रोहित के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना सौरिख थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों को बुलाने का प्रयास किया। लेकिन आसपास कोई गोताखोर नहीं मिला। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण कोई भी उसमें उतरने के लिए तैयार नहीं था। पिछले 16 घंटो की तलाश के बाद परिजन अब उसके जिंदा होने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। परिवार रोहित के इस कदम से काफी परेशान है। ऐसे में अब उन्हें अपने बेटे के शव का इंतजार है। बताया जा रहा है कि पुल से थोड़ा आगे नहर में झाड़ी है। लोगों का अनुमान है कि झाड़ी होने की वजह से शव आगे बहकर नहीं जाएगा। परिजन उतनी ही जगह में ही शव की तलाश कर रहे हैं।

कन्नौज के युवक ने शराब के लिए मांगे रुपए, मना करने पर मां के सामने उठाया दर्दनाक कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: योगी सरकार की पहल असरदार, निःशुल्क कोचिंग से UPPCS 2024 में 77 अभ्यर्थी सफल
UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर