बेटी के सामने बाप को मार डाला, पिता ने किया था छेड़खानी का विरोध

Published : Jan 20, 2020, 09:40 AM IST
बेटी के सामने बाप को मार डाला, पिता ने किया था छेड़खानी का विरोध

सार

बेटी के शोर मचाने पर पिता दौड़ पड़ा। मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उसके ही गले में पड़े गमछे से उनका गला दबाकर हत्‍या कर दी।

उन्नाव (Uttar Pradesh) ।  एक पिता की इसलिए हत्या कर दी गई कि उसने अपनी बेटी के साथ हो रहे छेड़छाड़ का विरोध किया। जिसे लेकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना उन्नाव जिले के अजगैन थाना इलाके के एक गांव का है।

शौच करने गई थी बेटी
लड़की शौच के लिए खेत जा रही थी, तभी वहां घात लगाकर बैठे आरोपी विनोद ने उसे पकड़ लिया। आरोप है विनोद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

इस तरह किया कत्ल
बेटी के शोर मचाने पर पिता दौड़ पड़ा। मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उसके ही गले में पड़े गमछे से उनका गला दबाकर हत्‍या कर दी।

गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन
घटना की सूचना पर परिजन तथा ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे अजगैन-मोहान मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मीडिया को बताया कि आरोपी युवक विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल