बेटी के साथ प्रेमी को देख बौखला गया पिता, प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

Published : Apr 04, 2020, 04:55 PM IST
बेटी के साथ प्रेमी को देख बौखला गया पिता, प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

सार

लड़की के परिजनों ने पकड़कर लाठी-डंडों से प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। 

मऊ (Uttar Pradesh) । प्रेमिका के परिवार वालों ने प्रेमी की लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। वो प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जिसे रंगे हाथ परिवार के लोगों ने पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोप के आधार पर प्रेमिका के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

यह है पूरा मामला
कोपागंज के हिकमा गाड़ा निवासी सरफराज युवक (20) का पड़ोस में स्थित नाबालिग लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुकवार देर रात युवक प्रेमिका के घर मे घुस गया। इसी दौरान नींद खुलने पर प्रेमिका के पिता ने देख लिया। घर के परिजनों को हल्ला करते हुए जगा दिया। युवक ने परिजनों को जगता देख भागने की कोशिश की। 

इस तरह दिया वारदात को अंजान
लड़की के परिजनों ने पकड़ कर लाठी-डंडों से प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरफराज को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेमिका के माता-पिता से पूछताछ
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट