यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत

यूपी के मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ। जिसमें हरदोई के संडीला क्षेत्र के रहने वाले परिवार के लोग नोएडा में शादी समारोह में जा रहे थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे इनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Pankaj Kumar | Published : May 7, 2022 4:31 AM IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। आगरा से नोएडा जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और छह साल का एक बच्चा भी है। मृतक बुजुर्ग दंपत्ति का एक बेटा और तीन साल का एक पोता गंभीर घायल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार में परिवार के नौ लोग सवार थे।

हरदोई से नोएडा जा रहे थे
इस हदासे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, यहां से वापस जाते समय यह हादसा हुआ। तेज स्पीड में चल रही कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। 

Latest Videos

हादसे में हुई इन लोगों की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में गांव बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, गोपाल गौतम, संजय साथ ही संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नंदनी, संजय के पुत्र छह साल का धीरज और तीन साल का कृष सवार थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। 

पुलिस ने घायलों को निकाला कार से
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। पुलिस ने बताया कि कार का नंबर UP 16 DB 9872 है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक 
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कर रहे हैं सफर तो जान लें आज से हो रहा ये बड़ा बदलाव

सहारनपुर को सुरक्षित ठिकाना समझते हैं बांग्लादेशी, स्थानीय पुलिस से लेकर खुफिया विभाग तक को नहीं लगती है भनक

आजम खान के खिलाफ जया प्रदा की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया खारिज, जानिए क्या था पूरा मामला

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा