जालौन में बिरयानी के बिल को लेकर हुआ झगड़ा, 50 रुपए के लिए दुकान के मालिक ने उठाया खौफनाक कदम

Published : Aug 19, 2022, 02:45 PM IST
जालौन में बिरयानी के बिल को लेकर हुआ झगड़ा, 50 रुपए के लिए दुकान के मालिक ने उठाया खौफनाक कदम

सार

यूपी के जालौन में बिरयानी के बिल को लेकर हुए झगड़े में आरोपी ने एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस फिलहास फरार आरोपी की तलाश कर है। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान दोनों ही व्यक्ति नशे में थे। मात्र 50 रुपए के बिल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक शख्स की निर्ममता से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद बिरयानी के बिल को लेकर हुआ था। विवाद में समय दोनों आरोपी नशे में थे। पुलिस ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि रामजी बिरयानी की दुकान पर बिरयानी खाने के लिए गया था। बिरयानी खाने के बाद राम जी ने दुकान के मालिक रामसिंह को इसके 50 रुपए चुकाए थे। रुपए देकर जब रामजी बिरयानी खाकर जाने लगे तो आरोपी राम सिंह एक बार फिर पीड़ित से पैसों की मांग करने लगा।

हमले के बाद फरार हुआ आरोपी
जब रामजी ने दुकान के मालिक को बताया कि वह उसे पैसे दे चुके हैं। इस पर राम सिंह अड़ गया कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। मात्र 50 रुपए के लिए शपरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दुकान के मालिक राम सिंह ने पीड़ित पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने रामजी के पेट में कई बार चाकू से हमला किया। जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राम सिंह हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान पीड़ित की हुई मौत
उरई कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार राठौर के मुताबिक, चाकू द्वारा किए गए हमले में रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रामजी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विवाद होने पर आरोपी और हमले में घायल हुआ रामजी दोनों ही नशे में थे। जिस कारण झगड़ा इतना बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

चौथी क्लास की बच्ची से गैंगरेप, प्रेंग्नेंट हुई तब घरवालों ने दर्ज कराई FIR; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस
UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत