वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Published : Feb 05, 2022, 09:59 AM IST
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

सार

 युवती का आरोप है कि वसीम के कहने पर ही उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। एक धर्मगुरु के खिलाफ झूठे अश्लील आरोप लगवाये। वसीम और पिता के बहकावे में आकर उसने धर्मगुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जो पूरी तरह झूठा था। 

लखनऊ: मुस्लिम से हिंदू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में एक युवती ने कई आरोप लगाते हुये शुक्रवार को एफआईआर दर्ज करायी है। युवती का आरोप है कि वसीम के कहने पर ही उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। एक धर्मगुरु के खिलाफ झूठे अश्लील आरोप लगवाये। वसीम और पिता के बहकावे में आकर उसने धर्मगुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जो पूरी तरह झूठा था। 

अब वसीम रिजवी ने साजिश कर उसकी छोटी बहन का भी गलत इस्तेमाल किया। धर्मगुरु के साथ उसकी अश्लील फोटो वायरल करा रहे हैं। पीड़ित ने बदनामी के लिये जिम्मेदार वसीम और अपने बड़े भाई समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है। सआदतगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में पिता की हरकत का विरोध करने पर उसे, मां और भाई को घर से निकाल दिया गया था। वे लोग दूसरी जगह किराये पर रहने लगी तो पिता ने आकर परेशान करना शुरू कर दिया। 

कश्मीरी मोहल्ला निवासी वसीम रिजवी के कहने पर ही पिता ने ऐसा किया। वर्ष 2019 में पिता पर एक और मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि पिता उसकी, छोटी बहन का यौन शोषण करते हैं। इसमें वसीम रिजवी की साजिश है। वसीम के कहने पर पिता ने अश्लील फोटो बनायी, फिर एडिट कर अश्लील बनाया। बड़े भाई, छोटी बहन ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मुकदमे में पिता अभी तक जेल में है।

वायरल ऑडियो ही सुबूत 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वसीम और पिता का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिससे साफ है कि उसके खिलाफ वसीम रिजवी के कहने पर ही पिता ने शोषण किया। उसने वसीम, इसमें शामिल नौशाद, टिवंकल, अजहर, हसन, शानू, जफरूल, अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: नशे में धुत दूल्हा… दुल्हन बोली - गरीब से कर लूंगी शादी, इससे नहीं, सिखाया सबक
सीमा हैदर का SIR फॉर्म चर्चा में, प्रशासन भी हैरान… सचिन ने भरा या नहीं? सस्पेंस बरकरार