Inside story: खीरी में 28,02,835 मतदाता चुनेंगे 8 विधायक, समझिए पूरा गणित

खीरी जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए चुनाव चौथे चरण में 23 फरवरी को होगा। इस बार कुल 28,02,835 मतदाता 23 फरवरी को मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ईवीएम में बंद हुई किस्मत का पिटारा 10 मार्च को खुलेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2022 3:59 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 11:15 AM IST

राजपूत धर्मेंद्र, लखीमपुर-खीरी

खीरी जिले में चौथे चरण में आठ विधानसभाओं के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव में 28 लाख दो हजार 835 मतदाता 23 फरवरी को वोट डालेंगे। करीब 60,000 युवा मतदाता भी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला करेंगे। 
खीरी जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए चुनाव चौथे चरण में 23 फरवरी को होगा। इस बार कुल 28,02,835 मतदाता 23 फरवरी को मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ईवीएम में बंद हुई किस्मत का पिटारा 10 मार्च को खुलेगा।

60 हजार युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान 
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत इस बार 58,485 नए मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं। यह युवा वोट विधानसभा चुनाव 2022 में अपने मतों का उपयोग करेंगे। जनवरी 2021 में जिले में मतदाताओं की संख्या 2694166 थी, जो अब बढ़कर 28,02,835 हो गई है। इनमे 14,95089 पुरुष और 13,07,623 महिला मतदाता हैं। जबकि 123 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर के मतदाताओं में भी इजाफा हुआ है। एक जनवरी 2021 को जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में थर्ड जेंडर के कुल 82 मतदाता थे। मतदाता पुनरीक्षण के बाद थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 123 हो गई है।

आठ विधानसभाओं को 24 जोन 207 सेक्टर में बांटा
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले की आठों विधानसभाओं को 24 जोन और 207 सेक्टर में बांटा है। विधानसभा पलिया को चार जोन 23 सेक्टर, निघासन तीन जोन 28 सेक्टर, गोला विधानसभा को तीन जोन 29 सेक्टर, विधानसभा श्रीनगर को तीन जोन 20 सेक्टर, धौरहरा विधानसभा को तीन जोन, 27 सेक्टर, लखीमपुर विधानसभा को तीन जोन 28 सेक्टर, कस्ता विधानसभा को तीन जोन, 21 सेक्टर और मोहम्मदी विधानसभा को दो जोन 31 सेक्टर में बांटा गया है।

सदर में सबसे अधिक कस्ता में सबसे कम हैं मतदाता
जिले की आठ विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतदाता लखीमपुर सदर सीट पर है, जबकि कस्ता अनुसूचित जाति सीट पर सबसे कम मतदाता हैं। लखीमपुर सदर सीट पर 213880 पुरुष व 192426 महिला और नौ  जेंडर यानी कुल 410473 मतदाता हैं। वहीं कस्ता विधानसभा में सबसे कम 309332 मतदाता हैं, जिनमें 164772 पुरुष, 144543 महिला व 17 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

खीरी जिले की विधसनसभा सीटों का ब्यौरा

विधानसभा पलिया सीट

कुल मतदान केंद्र    196
कुल बूथ                 412
मतदाता पुरुष      190640
मतदाता महिला   169460
थर्ड जेंडर मतदाता          24

विधानसभा निघासन सीट

कुल मतदान केंद्र    171
कुल बूथ                 375
मतदाता पुरुष      183406
मतदाता महिला   156056
थर्ड जेंडर मतदाता          11

विधानसभा गोला सीट

कुल मतदान केंद्र    222
कुल बूथ               441
मतदाता पुरुष      208181
मतदाता महिला   187226
थर्ड जेंडर  मतदाता          26

विधानसभा श्रीनगर सीट  (अनुसूचित जाति)

कुल मतदान केंद्र    197
कुल बूथ                 358
मतदाता पुरुष      170138
मतदाता महिला   148323
थर्ड जेंडर  मतदाता          04

विधानसभा सीट धौरहरा

कुल मतदान केंद्र    219
कुल बूथ                 386
मतदाता पुरुष      179133
मतदाता महिला   152720
थर्ड जेंडर  मतदाता          18

विधानसभा सीट लखीमपुर सदर

कुल मतदान केंद्र    198
कुल बूथ                 445
मतदाता पुरुष      218038
मतदाता महिला   192426
थर्ड जेंडर  मतदाता          09

विधानसभा सीट कस्ता (अनुसूचितजाति)

कुल मतदान केंद्र    215
कुल बूथ                 361
मतदाता पुरुष      164772
मतदाता महिला   144543
थर्ड जेंडर  मतदाता          17

विधानसभा सीट मोहम्मदी

कुल मतदान केंद्र    227
कुल बूथ                 383
मतदाता पुरुष      180781
मतदाता महिला   156869
थर्ड जेंडर मतदाता          14

Share this article
click me!