फिरोजाबाद, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Firozabad, UP Election 2022 Result: फिरोजाबाद जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ। 3 पर बीजेपी तो 2सीटों पर सपा जीती है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 7:57 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 07:05 PM IST

लखनऊ Firozabad, UP Election 2022 Result: फिरोजाबाद जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ। 3 पर बीजेपी तो 2सीटों पर सपा जीती है। जिले  की सभी 5 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के चुनाव में भाजपा का इस जिले में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। पिछले चुनाव में भाजपा ने 5 में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। टूंडला इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Firozabad Assembly seat 2022 result  : BJP को जीत, फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा से मनीष असीजा, सपा गठबंधन से सैफुर्रहमान, बसपा से शाजिया हसन और कांग्रेस से संदीप तिवारी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के मनीष असीजा करीब 42 हजार वोटों से जीते थे।  

Latest Videos

Jasrana Assembly seat 2022 result  : सपा को जीत, जसराना सीट पर भाजपा से मानवेंद्र सिंह, सपा गठबंधन से सचिन यादव, बसपा से सूर्य प्रताप सिंह और कांग्रेस से विजय सिंह वर्मा प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के रामगोपाल पप्पू लोधी ने करीब 20 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Tundla Assembly seat 2022 result  : BJP को जीत, यह सुरक्षित सीट है। टूंडला सीट पर भाजपा से प्रेमपाल धनगर, सपा गठबंधन से राकेश बाबू, बसपा से अमर सिंह और कांग्रेस से योगेश कुमारी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से एसपी सिंह बघेल करीब 56 हजार वोटों से जीते थे।   

Shikohabad Assembly seat 2022 result  : BJP को जीत,  शिकोहाबाद सीट पर भाजपा से ओमप्रकाश वर्मा, सपा गठबंधन से डॉ. मुकेश वर्मा, बसपा से अनिल यादव और कांग्रेस से शशि शर्मा प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से मुकेश वर्मा करीब 11 हजार वोटों से जीते थे।  

Sirsaganj Assembly seat 2022 result  : सपा को जीत,  सिरसागंज सीट पर भाजपा से हरिओम यादव, सपा गठबंधन से सर्वेश यादव, बसपा से पंकज मिश्रा और कांग्रेस से प्रतिमा पाल मैदान में हैं। 2017 में सपा से हरिओम यादव करीब साढ़े दस हजार वोटों से जीते थे। इस बार हरिओम यादव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।   

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल